फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eventually clearing the way on siver constuction

आखिरकार नाला निर्माण का रास्ता साफ

Sat, 08 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eventually clearing the way on siver constuction
siver - फोटो : demo
छह महीने तक चले गतिरोध के बाद शुक्रवार को आंतियाताल रोड पर अतिक्रमण करके बनाया गया सेप्टिक टैंक तोड़ दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट जीपी गुप्ता की अगुवाई में नगर निगम की जेसीबी से टैंक को ध्वस्त कर दिया गया। इससे नाला निर्माण की बाधा दूर हो गई।
विज्ञापन

बीकेडी चौराहा से खंडेराव गेट तक की सड़क (आंतियाताल रोड) लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। इस रोड पर नगर निगम नाला का निर्माण करा रहा है, लेकिन एक दुकानदार के अतिक्रमण के कारण नाला नहीं बन पा रहा था। वह कभी भाजपा नेताओं की सिफारिश कराता रहा कभी समाजवादी पार्टी के नेताओं के सहारे काम रुकवाता रहा। हद तो तब हो गई, जब उसने लोक निर्माण विभाग से लिखवा कर ले लिया कि सड़क के मध्य से 39 फिट तक की जगह लोक निर्माण विभाग की है। लेकिन, बीते रोज तहसील दिवस में जब नाला निर्माण के बारे में बात हुई तो सहायक अभियंता एमएल त्रिपाठी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने लिखकर दे दिया है कि सिर्फ 39 फिट तक की जगह विभाग की है। इस पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने अधिशासी अभियंता एके जैन को जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि ऐसी किसी रिपोर्ट पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। यदि कोई ऐसी रिपोर्ट है तो वह गलत है। इसके बाद रिपोर्ट की जांच की गई तो पता चला कि उस पर अधिशासी अभियंता के हस्ताक्षर नहीं हैं। मामला संदिग्ध नजर आने के बाद संबंधित व्यक्ति की रजिस्ट्री की जांच की गई तो पता चला कि सड़क से 55 फिट के बाद की रजिस्ट्री है। इस पर माजरा अतिक्रमण का समझ में आया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह और सहायक अभियंता एमएल त्रिपाठी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे तो उक्त कब्जेधारक अभद्रता पर आमादा हो गया। मामला बिगड़ता देख कोतवाल को सूचना दी गई तो पुलिस फोर्स और कोतवाल आशीष मिश्रा मौके पर पहुंच गए। लेकिन, इसके बाद भी अतिक्रमणकारी कब्जा हटाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट जीपी गुप्ता को सूचना दी गई तो वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति समझी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी चलाकर नगर निगम की जमीन पर बना सेप्टिक टैंक तोड़ दिया गया।  सहायक अभियंता ने बताया कि अब वहां पर नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे सड़क पर पानी बहने की समस्या का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed