फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even with the rain disaster occurred

बारिश के साथ आफत भी आई

Mon, 08 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
 Even with the rain disaster occurred
rain, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव, गड्ढों और ट्रैफिक जाम से दिक्कत भी हुई। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह हल्की बरसात हुई, इससे उमस और बढ़ गई। लेकिन, दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए और तेज बरसात होने के आसार बन गए। करीब डेढ़ बजे बरसात शुरू हो गई। काफी तेज रफ्तार से पानी बरसने के कारण जो जहां था, पानी से बचने के लिए वहीं पर रुक गया। करीब एक घंटे बरसात से शहर की नालियां उफना गईं और सड़कों पर पानी ही पानी नजर आने लगा। गलियां तो छोड़ो, मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। मेडिकल कालेज के सामने बन रहे नाले के कारण आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेहंदी बाग में लोगों के घरों में पानी भर गया। इसके अलावा जीवनशाह से ग्वालियर की ओर जाने वाली सड़क पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास पानी भर गया। इस कारण लोगों का आवागमन बंद हो गया। लोग ट्रैफिक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन


सीपरी बाजार पुल के पास लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण पुल के नीचे पानी ही पानी नजर आ रहा था। लेकिन, सड़क में गड्ढे होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को जूझना पड़ा। इसके अलावा चावला नर्सिंग होम वाली गली में जलभराव हो गया। यहां पर लोगों ने पानी की निकासी का इंतजार किया, इसके बाद ही निकले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नरिया बाजार में घुटनों तक पानी भर गया। फुटपाथ पर बैठे सब्जी बेचने वालों को अपनी दुकानें हटानी पड़ीं। यही नहीं, नई बस्ती क्षेत्र में पानी भर गया। घटौरिया बाबा नाले की पुलिया के किनारे पर संकरी नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण पुलिया के दोनों तरफ पानी भर गया। कीचड़ और गंदा पानी सड़क पर फैल गया। जिला अस्पताल के गेट के नजदीक नाली के ऊपर रखा पत्थर टूट गया, जिससे जलभराव के कारण यहां पर लोगों को अंदाजा नहीं हो पा रहा है। हालांकि, एक व्यक्ति को उस ओर जाते समय रोक लिया गया। सुभाष गंज में भी पानी भर गया।  कुछ देर के बाद फिर से पानी बरसने लगा। जैसे- तैसे पानी की निकासी हो रही थी कि फिर से जलभराव के हालात बन गए। 

कार चालक को धुना
ग्वालियर रोड पर बीएसएनएल आफिस के सामने जलभराव हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार से एक कार गुजरी, इससे पानी के छींटे आसपास खड़े लोगों पर गिरे और वे भीग गए। लोगों ने कार को रोका और चालक की धुनाई कर दी।  


इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव  
तेज बरसात से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नालियां से पानी उफनाने से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। मुहल्ला नरिया बाजार, पठौरिया, मेहंदी बाग, छनियापुरा, सुभाषगंज, नईबस्ती, अलीगोल, तलैया मुहल्ला, नकटा चौपड़ा, बिहारीपुरा, नंदनपुरा, नागोजी मुहल्ला, हींगन कटरा, गंदीगर का टपरा, सलीम का बाग, गल्ला मंडी मार्ग समेत कई इलाकों में जलभराव रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed