Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even three months after receiving the funds, Awas Vikas has failed to construct the road.

Jhansi News: पैसा मिलने के तीन महीने बाद भी आवास विकास नहीं बना सका सड़क

Mon, 30 Nov 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 30 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Even three months after receiving the funds, Awas Vikas has failed to construct the road.
झांसी। दतिया गेट बाहर से गणेश चौराहा क्रॉसिंग को जोड़ने वाली महानगर की अहम सड़क फिल्टर रोड की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इसके लिए आवास विकास को करीब तीन माह पहले पूरी रकम मिल चुकी। पैसा होने के बावजूद आवास विकास काम नहीं करा पा रहा है जबकि रोड की हालत खराब होने से रोजाना ही राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क करीब दो साल से बुरी तरह से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। गिट्टियां पूरी सड़क पर बिखरी हुई हैं। इस वजह से अक्सर ही दो पहिया वाहन सवार यहां फिसलकर गिर पड़ते हैं। इस खस्ताहाल सड़क पर स्कूली वाहन के हादसे का शिकार होने पर स्कूली बच्चे भी घायल हो चुके लेकिन, इसके बावजूद सड़क की दशा सुधर नहीं रही है। विभागीय अफसरों का कहना है कि सड़क निर्माण की जिम्मेदारी आवास विकास को अगस्त माह में दी गई थी। इसके लिए विभाग को बजट भी दे दिया गया लेकिन, किसी न किसी बहाने से आवास विभाग सड़क बनाने का काम शुरू नहीं कर रहा है। लोक निर्माण विभाग के नोडल अभियंता रजनीश गुप्ता कहना है कि सड़क निर्माण में हो रहे विलंब का पता लगाकर काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed