फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after a week of DM's order, the investigation did not start

Jhansi News: डीएम के आदेश के एक सप्ताह बाद भी शुरू नहीं हुई जांच

Wed, 21 May 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Even after a week of DM's order, the investigation did not start

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बबीना ब्लॉक में बिना प्रस्ताव के ग्राम सभा की जमीन पर 90 दुकानें बनाकर आवंटित कर दी गईं। ग्राम प्रधान और सचिव भ्रष्टाचार के मामले में फंस गए हैं। इस पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। जांच कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी पर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मामले की जांच शुरू तक नहीं हुईं।

बबीना ब्लॉक के रक्सा के सेवाराम राजपूत ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत रक्सा में ग्राम सभा की जमीन पर 1999 और 2020 तक लगभग 90 दुकानें बनाकर फर्जी रसीद काटकर विभिन्न लोगों को आवंटित कर दी गई थीं। इन दुकानों को एग्रीमेंट के तहत मौजूदा प्रधान ने खाली करने को कहा तो इनमें से अधिकांश खाली करने को तैयार हो गए थे पर एक महिला कोर्ट पहुंच गई थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर महिला को दुकान खाली करने का आदेश दिया।
विज्ञापन




आदेश के बाद दुकान खाली कराई गई। डीएम ने राजकीय उद्यान अधीक्षक और सिंचाई विभाग के अभियंता को इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया था, लेकिन जांच अब तक शुरू तक नहीं हुई है। इस संबंध में डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अभिलेख उपलब्ध कराने के बाद जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed