{"_id":"65e62d2fc06e13ab280f81a6","slug":"even-after-22-days-no-clue-was-found-about-the-womans-killer-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-275095-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 22 दिन बाद भी महिला के हत्यारे का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 22 दिन बाद भी महिला के हत्यारे का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में 22 दिन पहले महिला की हत्या कर उसकी लाश बोरे में बंद कर फेंक दी गई थी। लेकिन, पुलिस अब तक हत्यारोपी का पता नहीं लगा पाई है। जबकि, इसके लिए क्षेत्र के 70 सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं और पुलिस 16 लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। बावजूद, हाथ खाली हैं।
एक महिला की हत्या कर उसकी लाश बोरे में बंद कर प्रेमनगर थाना इलाके में झाड़ियों में फेंक दी गई थी। 12 फरवरी सुबह पुलिस ने महिला की लाश बरामद की थी। अगले दिन उसकी पहचान ललितपुर के महरौनी निवासी मीना (50) के रूप में हुई थी। वह पिछले कई सालों से झांसी में मुर्गा-मछली मार्केट के पास रह रही थी। लेकिन, पुलिस महिला के हत्यारों का अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र के 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है। 16 लोगों से पूछताछ भी की गई है। यहां तक कि कोरोना काल में महिला शराब बेचने के आरोप में जेल में बंद हुई थी। जेल में उसकी मिलाई का रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि उससे मिलने कोई पहुंचा ही नहीं। इसके अलावा एक महीने पहले से मृतका मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर रही थी। सीओ सदर ने बताया कि फिलहाल पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हालांकि, पड़ताल जारी है।