फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engineering, Workshop First, Loco Running Soldier won the matches

Jhansi News: इंजीनियरिंंग, वर्कशॉप फर्स्ट, लोको रनिंग सोल्जर ने जीते मैच

Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Engineering, Workshop First, Loco Running Soldier won the matches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में मीनेश प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सीनियर डीएसटीई अमित गोयल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। इनमें इंजीनियरिंग, वर्कशॉप फर्स्ट, लोको रनिंग सोल्जर ने जीत हासिल की।
टूर्नामेंट का पहला मैच आरपीएफ और इंजीनियरिंग के बीच खेला गया। इसमें इंजीनियरिंग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच में हेमंत सरोज ने 76 रनों की शानदार पारी खेलते हुए 15 ओवर में 159 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में आरपीएफ की पूरी टीम 83 रन पर ऑल आउट हो गई। इंजीनियरिंग की टीम ने 76 रन से मैच जीता। विवेक मिश्रा ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच हेमंत सरोज रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच वर्कशॉप कैपिटल और वर्कशॉप फर्स्ट के बीच हुआ। कैपिटल की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्कशॉप फर्स्ट के बल्लेबाज कुनाल ने सर्वाधिक 36 रन, अमित थापक ने 23 रन बनाकर 8.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर नौ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मैच लोको रनिंग सोल्जर और भेल इलेवन के मध्य खेला गया। मैच में लोको रनिंग सोल्जर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट खोकर 129 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज राहुल प्रभात ने सर्वाधिक 35 रन, उत्तम कुशवाहा ने 27 रन, आरके ने 24 रन का योगदान दिया। जवाब में भेल इलेवन की टीम 15 ओवर में 119 रन ही बना सकी। मौके पर रामराज मीना, जलधारी मीना, राजेंद्र मीना, सीएल मीना, राजेंद्र मीना, रतन, राजू, केदार मीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed