फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Encounter between police and miscreants in Jhansi, three cyber criminals arrested

झांसी में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 07:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Sep 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Jhansi, three cyber criminals arrested
पुलिस की गिरफ्त में साइबर अपराधी - फोटो : अमर उजाला
एटीएम बदलकर खाते रूपये से निकालने वाले हरिद्वार व सहारनपुर के तीन शातिर साइबर अपराधियों को झांसी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनके पास से बैंकों के 14 एटीएम, 44 हजार रूपये व कार बरामद की गई है। 
विज्ञापन


पकड़े गए गैंग के सदस्य हरिद्वार व सहारनपुर की बड़ी गैंगों से ताल्लुक रखते हैं। झांसी के साथ यह गिरोह आगरा, मुरैना, ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर, मांडला, छत्तीसगढ़, झारखंड, समेत भोपाल, गुजरात व अन्य बड़े शहरों में साइबर क्राइम की घटनाएं कर चुके है।
विज्ञापन


मंगलवार को साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, एसआई राहुल सिंह, मंडी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर ने भगवंतपुरा के पास से पुलिस मुठभेड़ में हरिद्वार के थाना गंगनगर के सुनहरा मोहल्ला निवासी सचिन सिंह सासी, सहारनपुर के थाना देवबंद अंतर्गत कुरलकी गांव निवासी मोंटी सासी व जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल अंतर्गत मोहल्ला आलमगीरपुर निवासी अर्जुन सासी को पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों झांसी जिले में लंबे समय से घटनाएं कर रहे थे। पूछताछ में तीनों ने बताया कि एटीएम के इर्द-गिर्द खड़े होकर ऐसे लोगों का इंतजार करते थे, जिनको एटीएम से रूपये निकालना नहीं आता था। बातों में आकर उसका एटीएम बदलकर रकम निकालते थे। 
 

गैंग के सभी सदस्य साइबर अपराध करने में माहिर थे। एटीएम बदलने के साथ ही ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने में माहिर थे। गूगल पे, पेटीएम व अन्य एपों के जरिए लोगों को चूना लगाकर उनके खातों से रकम ट्रांसफर कर लेते थे। जांच दौरान पुलिस को ऐसे खातों की जानकारी मिली है, जिनमें ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की गई। पुलिस उक्त खातों की जानकारी जुटाने के लिए बैंक का सहारा लेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed