{"_id":"5cbe1c27bdec2214173a472a","slug":"enchrochment-remove-from-sipri-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपरी बाजार से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपरी बाजार से हटाया अतिक्रमण
Tue, 23 Apr 2019 01:25 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
encroachment
- फोटो : demo
झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे एक तरफ सर्विस लेन का निर्माण हो रहा है। ऊपर से दुकानदार और फेरी वालों के अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था। इस कारण रोजाना वहां पर जाम की स्थिति बन रही थी। लगातार शिकायतें मिलने पर नगर निगम की तरफ से विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।
ओवरब्रिज के नीचे ठेले, सब्जी विक्रेता, गन्ना जूस विक्रेता, फल विक्रेता अतिक्रमण किए हुए थे। ऊपर से दुकानदार शेड और सड़क किनारे दुकान लगाकर कब्जा किए हुए थे। संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम ने अभियान चलाकर ठेले वालों को हटाया तथा दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर तीन फुट में ही शेड व अन्य सामान रखने की अनुमति दी। इस मौके पर टीएसआई आरके सिंह, योगेश शुक्ला, विनोद गुप्ता, नीरज साहू मौजूद रहे।