{"_id":"6859ad410412e57ed70ca513","slug":"employment-fair-143-got-the-opportunity-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-583760-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला : 143 को मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला : 143 को मिला मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 201 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 143 अभ्यर्थियों को कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियां शामिल हुईं। इनमें माइक्रो एनर्जी, जेएमके टोयोटा, जीआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एडवांटेज प्राइवेट लिमिटेड एवं एयूडीजेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले के दौरान संयुक्त निदेशक आशीष दुबे, प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव, सहायक सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद आदि रहे। वहीं, सीपरी बाजार निवासी सत्यांश कुमार खरे ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई किया है। उनका पुणे की जीआईएस कंपनी में 16500 रुपये प्रतिमाह वेतन पर चयन हुआ है। अनुभव प्राप्त करने के लिए वह इस नौकरी के लिए तैयार है।