फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Employees shouted about the restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Fri, 29 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Employees shouted about the restoration of old pension
झांसी। राज्य कर्मचारी संगठनों के बैनर तले बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हुंकार भरी। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अवधेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में धरना- प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसमें बीएचएल, रेलवे, डाक विभाग, रक्षा कर्मचारी, सूती मिल, आंगनबाड़ी, उत्तर प्रदेश रोडवेज, आशा कर्मचारी, इंडोगल्फ, पारीछा पावर हाउस, जल निगम, जल संस्थान के कर्मचारियों ने संघ का झंडा और तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी की। निजीकरण / निगमीकरण पर तत्काल रोक लगाने, सार्वजनिक उपक्रमों की रक्षा करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी शुक्ला, पीसी मिश्रा, इंद्रनारायण मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, हरचरन सविता, पुत्तू सिंह, ओमप्रकाश शर्मा समेत काफी संख्या में संगठन के लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री विजय नारायण शर्मा व आभार व्यक्त सह जिला मंत्री हृदयेश खेमरिया ने किया।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने एसी शेड, डीजल शेड, पार्सल आफिस, रेलवे स्टेशन होते हुए डीआरएम कार्यालय तक बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन महामंत्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में डीआरएम और कारखाना मंडल अध्यक्ष पप्पूराम सहाय के नेतृत्व में मुख्य कारखाना प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंडल सचिव एवं जिलाध्यक्ष सीके चतुर्वेदी, मंडल सचिव दयानिधि मिश्रा, संजीव वर्मा, कपीस सिंह, विवेक कुणाल मुकेश यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर लॉबी झांसी पर चालक, गार्ड, सहायक चालकों एवं वर्कशाप कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नई पेंशन नीति का विरोध व पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान रनिंग कर्मचारी नरेंद्र यादव, हुकुम चंद्र, मोहम्मद जावेद, प्रिंस पाल, वैभव, संतोष, अमित, चंद्रशेखर, आरडी पाल, आरडी मीना समेत काफी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने एरियर भुगतान, एसीपी समेत अन्य बकाया देयकों के भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में धरना- प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दीपावली के पूर्व सभी बकाया देयकों का भुगतान तत्काल कराने की मांग की।

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच ने भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो 30 नवंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में धरना- प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रधान महासचिव रामाश्रय तिवारी, दिनेश भार्गव, कुंदनलाल सुधीर कौशिक, वृजभान सिंह, मिलन गुप्ता, जगमोहन समेले, प्रेमवती, अरशी खान, मुन्नी देवी, भगवानदास कुशवाहा, प्रसून तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed