फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emergency oxyzen pipe line close

कोरोना काल में जिला अस्पताल इमरजेंसी की ऑक्सीजन लाइन बंद

Fri, 10 Jul 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Emergency oxyzen pipe line close
झांसी। मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा और जनपद के नोडल अधिकारी रामयज्ञ मिश्रा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले, तो कमरे में कर्मचारी सोते मिले। साफ-सफाई भी सही नहीं मिली और मेडिकल वेस्ट कमरों में पड़ा मिला। यही नहीं, इमरजेंसी की ऑक्सीजन पाइपलाइन चालू ही नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टर भी इलाज में लापवाही कर रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त आकस्मिक विभाग पहुंचे, यहां काउंसलर मिथिलेश सिंह अनुपस्थित मिलीं। माइक्रोस्कोपिक सेंटर और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में कर्मचारी सोते मिले। यह देखकर आयुक्त आश्चर्यचकित रह गए और जल्द सारी व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नाक, कान, गला कक्ष में चिकित्सक अनुपस्थित मिले। चर्म रोग ओपीडी का खाली मिला। ऑर्थोपेडिक में मरीजों के कटे प्लास्टर मौके पर मिले, इसे हटाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। पानी की उपलब्धता के लिए मोटर ठीक कराने को कहा। इमरजेंसी में ऑक्सीजन पाइप लाइन की जानकारी ली तो डॉक्टरों ने बताया गया कि कई जगह से लीकेज होने के कारण पाइप लाइन चालू नहीं है। कहा कि इस तरह के मामले आ रहे हैं कि विशेषज्ञ डॉक्टर इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं होगा कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर रोगियों तो तुरंत विशेषज्ञ को बुलाकर उपचार कराया जाए। इस दौरान मंडलायुक्त ने झांसी में कोरोना से बढ़ती मृत्यु दर पर चिंता जताई। यह भी निर्देश दिए कि डॉक्टरों को थर्मल स्कैनर सहित आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराएं। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. गोकुल प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed