{"_id":"578a99504f1c1ba94013dd20","slug":"eluminai-will-meet-on-august-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अगस्त को होगी एलुमिनाई मीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अगस्त को होगी एलुमिनाई मीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
bu, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दूसरी एलुमिनाई मीट 14 अगस्त को होगी। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पुरातन छात्र परिषद का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन खोल दिए गए हैं।
बीयू में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) का निरीक्षण होना है। नैक के मानकों में एलुमिनाई मीट पर भी प्वाइंट्स तय हैं। इसी के मद्देनजर बीते साल विश्वविद्यालय की पहली एलुमिनाई मीट कराई गई थी। अब दूसरी एलुमिनाई मीट की तिथि भी तय हो गई है। 14 अगस्त को होने वाली इस मीट के लिए डॉ. प्रतीक अग्रवाल को समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हर विभाग से एक शिक्षक को प्रभारी बनाया गया है।
शिक्षक अपने विभागों के पुरातन छात्रों से संपर्क करेंगे और उन्हें पुरातन छात्र सम्मेलन की जानकारी देंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एलुमिनाई एसोसिएशन के सदस्य बनने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म अपलोड कर दिए गए हैं। पुरातन छात्र इस पर क्लिक कर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
यह होता है उद्देश्य
एलुमिनाई मीट कराने के पीछे कई उद्देश्य छिपे रहते हैं। सबसे पहला उद्देश्य रहता है कि अच्छी नौकरी पर कार्यरत पुरातन छात्रों के जरिए मौजूदा छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग और प्लेसमेंट दिलवाई जा सके। इसके साथ ही पुरातन छात्रों से संस्थान को सुदृढ़ करने में मदद और सुझाव मिले।