{"_id":"610847bf8ebc3e83f23ce1b8","slug":"electricity-system-collapsed-the-city-remained-in-the-dark-didn-t-even-get-water-in-the-morning-jhansi-news-jhs2010217191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था ध्वस्त...अंधेरे में रहा शहर...सुबह को पानी भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था ध्वस्त...अंधेरे में रहा शहर...सुबह को पानी भी नहीं मिला
विज्ञापन
झांसी। रविवार रात शुरू हुई तेज बारिश से बिगड़ी बिजली की चाल सोमवार रात तक सुचारु नहीं हो सकी। स्थिति यह रही कि गल्ला मंडी, बड़ागांव गेट बाहर, सूती मिल, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र और नंदनपुरा क्षेत्र की बिजली सोमवार को देरशाम तक ठीक करने का प्रयास होता रहा। कुछ देर के लिए ठीक हो जाती और दोबारा फॉल्ट होने से फिर गुल हो जाती। बिजली नहीं आने से लोगों का बुरा हाल रहा। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
रविवार रात में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे मुन्नालाल पावर हाउस, हाइडिल कॉलोनी और सूती मिल फीडर ब्रेकडाउन में आ गए। कुछ देर बाद नंदनपुरा फीडर और मेडिकल कॉलेज फीडर से जुड़े कुछ क्षेत्रों की बिजली ब्रेक डाउन में आ गई। इससे संबंधित क्षेत्रों में अंधेरा पसर गया। रात में बारिश होने के साथ-साथ तेज हवा चलने के कारण फॉल्ट तलाशने में व्यवधान आया। इसका नतीजा यह रहा कि बिजली रात भर गुल रही।
सोमवार सुबह फॉल्ट तलाशा गया, तो पता चला कि हाइडिल फीडर पर पेड़ गिर गया है। पेड़ हटाया गया, लेकिन बिजली इसके बाद भी सही नहीं हुई। दोपहर बाद इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। इसी तरह सूती मिल फीडर की बिजली भी आधी रात में गुल हो गई। सुबह तक बिजली नहीं आने पर फाल्ट खोजा गया। यहां पर एक पेड़ लाइन पर गिर गया था, जिससे इंसुलेटर के तार टूट गए थे। रिपेयरिंग कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी बिजली नहीं आई। दिन भर मशक्कत की जाती रही, बाद में यहां के सब स्टेशन को दुनारा सब स्टेशन से जोड़ दिया गया। बीच-बीच में ब्रेक देकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
यही हाल गल्ला मंडी फीडर का रहा। रात करीब डेढ़ बजे यहां बिजली गुल हो गई। तब से लेकर सोमवार शाम तक फॉल्ट तलाशा जाता रहा। यही हाल नंदनपुरा फीडर का रहा। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बरसात के चलते हंसारी-नगरा लाइन पर एक पेड़ गिर गया था, जिस वजह से दिक्कत हुई। पेड़ हटाकर बिजली सही की गई, लेकिन थोड़ी देर जलने के बाद फिर से फाल्ट आ गया। इस फाल्ट को कई बार सुधारा गया, लेकिन देरशाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। कमोबेश यही हाल बड़ागांव गेट बाहर का रहा। रात में गुल हुई बिजली सोमवार शाम तक नहीं आई। गल्ला मंडी से लक्ष्मीगेट जाने वाले मार्ग पर एक खंभा तिरछा हो गया, जिससे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सोमवार देर शाम तक बिजली की रिपेयरिंग का काम चलता रहा। इसके अलावा उन्नाव बालाजी फीडर, ग्रासलैंड फीडर, थापक बाग फीडर, एचपीसीएल फीडर (सूती मिल) फीडरों की बिजली गुल रही। अलग-अलग जगह फाल्ट आने के कारण शहर भर में अंधेरा पसरा रहा।
अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु ने बताया कि बारिश की वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिरने की वजह से बिजली आपूर्ति में व्यवधान पहुंचा। फॉल्टों को दुरुस्त कर दिया गया। फॉल्ट आ जाने के कारण बार-बार दिक्कत हुई।
फाल्ट जोड़ा और गुल हो गई बिजली
तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण बिजली पटरी से उतर गई। इसका नतीजा यह निकला कि कई स्थानों पर फाल्ट आ गए। एक फाल्ट सही किया गया थोड़ी देर में दूसरा फाल्ट हो गया। मुन्नालाल पावर हाउस से जुड़ी बिजली में टेलीफोन एक्सचेंज के पास फाल्ट आ गया। इसी तरह हाइडिल कॉलोनी में पेड़ गिर जाने के कारण फाल्ट आ गया। नतीजा यह रहा कि बिजली जोड़ने के कुछ देर बाद फाल्ट होते रहे।
रात में नहीं निकली टीमेें
रात में बारिश के दौरान तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान बिजली ब्रेकडाउन में आ गई। तेज हवा चलने के कारण रिपेयरिंग स्टाफ हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसलिए रात में फाल्ट नहीं खोजे गए। सुबह से काम शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा।