{"_id":"6621ace05804a33f5504b814","slug":"electricity-department-team-will-get-information-about-the-inspected-area-on-mobile-jhansi-news-c-360-1-jh11003-105165-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली विभाग की टीम को मोबाइल पर मिलेगी निरीक्षण वाले इलाके की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली विभाग की टीम को मोबाइल पर मिलेगी निरीक्षण वाले इलाके की जानकारी
Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
- टीम के निरीक्षण की सूचना लीक होने पर बिजली विभाग के अफसरों ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली चोरी पकड़ने की सूचनाएं लीक होने से रोकने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने अहम फैसला लिया है। अब निरीक्षण के लिए इलाके की जानकारी टीम को कार्यालय से रवाना होने के बाद मोबाइल पर दी जाएगी।
पिछले दिनों बिजली चोरी की सटीक सूचना होने के बाद भी खुशीपुरा और तालपुरा क्षेत्र में एक भी कटिया नहीं मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी सकते में आ गए थे। अफसरों ने माना था कि इलाके के लोगों को निरीक्षण की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। इसके चलते टीम के पहुंचने से पहले ही क्षेत्र से कटिया हटा ली गईं थीं। सूचना देने वालों को चिह्नित करने के लिए अधिकारियों ने एक गोपनीय टीम का गठन कर दिया है। साथ ही निरीक्षण के लिए जाने वाली टीम को भी अब पहले से क्षेत्र की जानकारी नहीं दी जाएगी। टीम को कार्यालय से रवाना होने के बाद अफसर मोबाइल पर इलाके की जानकारी देंगे। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि निरीक्षण करने वाली टीम को निरीक्षण का स्थान मोबाइल फोन के माध्यम से बताया जाएगा। पहले इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की जाएगी।