{"_id":"65ce8b01895c9015650a6d14","slug":"electricity-cut-to-pwd-chief-engineers-residence-due-to-non-payment-of-bills-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103661-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिल जमा न करने पर पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता के आवास की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिल जमा न करने पर पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता के आवास की बिजली काटी
Fri, 16 Feb 2024 03:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। विद्युत विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को डेढ़ साल से बिल जमा न होने पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के सरकारी आवास की बिजली काट दी। कनेक्शन काटने का लोनिवि के कर्मचारियों ने विरोध किया लेकिन, उनकी एक न चली।
सिविल लाइन स्थित लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के आवास पर एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है। लेकिन, विभाग ने अप्रैल 2022 के बाद से मुख्य अभियंता के घर के बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया। बिल बढ़ते-बढ़ते एक लाख से ऊपर पहुंच गया। कई बार बिल भुगतान को लेकर विद्युत विभाग ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखे, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता आवास का कनेक्शन काट दिया। मुख्य अभियंता ने विद्युत कर्मियों को बताया कि उन्होंने बिल भुगतान को लेकर उच्च स्तर पर अवगत करा दिया है और जल्दी ही भुगतान कर दिया जाएगा।
सितंबर में भेजी थी डिमांड
साल 2022 से लेकर अब तक लोक निर्माण विभाग को बिजली विभाग के एक लाख छह हजार रुपये अदा करने हैं। इसके लिए विभाग ने नवंबर 2023 में शासन को पत्र लिखकर डिमांड भेजी थी, लेकिन अब तक बिल का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बिजली विभाग का बकाया चुकाने के लिए नवंबर में शासन को डिमांड भेजी थी। इससे विद्युत विभाग को भी अवगत करा दिया गया, लेकिन उन्होंने कनेक्शन काट दिया। यह मामला शासन स्तर का होने के चलते विभाग का सीधा हस्तक्षेप नहीं है।
राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।