फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity consumers will now get justice at the sub-division itself

Jhansi News: बिजली उपभोक्ताओं को अब सब डिवीजन पर ही मिलेगा इंसाफ

Thu, 05 Jun 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumers will now get justice at the sub-division itself

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बिजली का बिल ज्यादा आए या फिर मीटर की गति तेज हो, बिजली कंपनी के कर्मचारी-इंजीनियर कोई गलत प्रकरण बना दें तो आपको भटकने की जरूरत नहीं। अब सब डिवीजन से लेकर कंपनी स्तर पर सुनवाई की सुविधा होगी। नियामक आयोग के निर्देश पर हर स्तर पर फोरम का गठन किया जा रहा है। मुख्य अभियंता कार्यालय पर इसका गठन किया जा चुका है। शेष अन्य जगहों पर गठन की कार्यवाही जारी है।



विभाग में उपभोक्ताओं की संख्या के साथ शिकायतें भी बढ़ रही हैं। कार्यालय के साथ ऑनलाइन सेवाओं में हर माह बिजली की शिकायतें प्राप्त होती हैं। शिकायतों का निस्तारण न होने पर उपभोक्ताओं को इधर-उधर भटकना पड़ता है लेकिन जल्द ही ये परेशानी दूर होने जा रही है। अब गलत बिल, खराब मीटर, फाल्ट समेत बिजली संबंधी अन्य शिकायतों की सुनवाई के लिए शिकायत निवारण फोरम का गठन किया जा रहा है। झांसी में भी जोनल से लेकर सब डिवीजन स्तर पर फोरम गठित की जा रही है, जिसमें 5 सदस्य होंगे। फोरम का निर्णय उपभोक्ताओं के साथ विभाग के अधिकारियों को भी मानना होगा। इससे उपभोक्ताओं सब डिवीजन स्तर पर इंसाफ मिल जाएगा।
विज्ञापन






उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का गठन किया जा रहा है। जिसमें सब डिवीजन से लेकर कंपनी स्तर तक अलग-अलग श्रेणी के लिहाज से विवाद सुलझाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed