फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity bills amounting to Rs 34.47 lakh are outstanding for stone crushers in the Gora Machhiya area.

Jhansi News: गोरा मछिया इलाके के स्टोन क्रशरों पर 34.47 लाख बिजली बिल बकाया

Thu, 29 Oct 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity bills amounting to Rs 34.47 lakh are outstanding for stone crushers in the Gora Machhiya area.
भुगतान के लिए कल तक का दिया समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। विद्युत वितरण खंड, झांसी के गोरा मछिया क्षेत्र में स्टोन क्रशर और ग्रेनाइट इकाइयों के बिजली बिलों की समीक्षा की गई है। इसमें 34.47 लाख रुपये का बकाया सामने आया है। विभाग ने संबंधित क्रशरों को बकाया भुगतान करने के लिए 30 अक्तूबर तक का समय दिया है।
जारी सूची के अनुसार, बकायादारों में गोरा मछिया क्षेत्र की कई प्रमुख इकाइयां शामिल हैं। इनमें श्रीसत्य शांति मिनरल्स, गंगोत्री ग्रेनाइट और जय बालाजी के एसएस ग्रेनाइट, एलएलपी प्रमुख हैं। जय मां स्टोन और जय अमरनाथ स्टोन कंपनी भी बकायादारों की सूची में हैं।
विज्ञापन

इन इकाइयों के विरुद्ध भुगतान समायोजन के बाद भी 34 लाख 47 हजार रुपये से अधिक की बकाया धनराशि दर्ज है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण सौरभ कुमार ने बताया कि क्रशर संचालकों के खिलाफ वसूली अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सीमा तक बकाया जमा न करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई होगी। विभाग विद्युत संयोजन विच्छेदित करने की कार्रवाई करेगा। यह कदम बकाया वसूली सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed