फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity and water problems echoed in Chaupal, officials said .. will be resolved soon

चौपाल में गूंजी बिजली-पानी की समस्याएं, अफसरों ने कहा..जल्द होगा समाधान

Thu, 09 Dec 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water problems echoed in Chaupal, officials said .. will be resolved soon
Electricity and water problems echoed in Chaupal, officials said .. will be resolved soon
झांसी। अमर उजाला की ओर से चलाई गई ‘शहर बढ़ा सुविधाएं नहीं’ मुहिम के तहत बुधवार को बिजौली में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने नगर निगम, बिजली विभाग और जल निगम के अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागों से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि तमाम समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान महापौर ने सफाई के लिए जनभागीदारी की जरुरत बताई। उन्होंने जिन इलाकों में अभी तक डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था आरंभ नहीं हुई वहां जल्द ही इसे आरंभ कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि आदर्श गुप्ता, पशु कल्याण अधिकारी राघवेंद्र सिंह, मार्ग प्रकाश विभाग से शरद नायक, जेई राजेंद्र पाल, निर्माण विभाग से एई अगम कटियार एवं जेई देवीलाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

1- पानी के लिए टंकी बनवाई जा रही है। इसका निर्माण कार्य तेज कराया जाए। बहुत दिन से इसका निर्माण थमा हुआ है।
कमलेश
2- डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाने की व्यवस्था बेहतर होने से यहां की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी
एके द्विवेदी
3- सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की जरुरत है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी कराई जाए।
रवि रायकवार
4- तालाब के सुंदरीकरण कराए जाने की जरुरत है। लाइट लग जाने से इस स्थान की सूरत बदल जाएगी
जग्गू रायकवार
5- गर्मियों में पानी की समस्या होती है हालांकि टंकी बन जाने से यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।
अभिषेक
6- पानी की परेशानी होती है। टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। टंकी का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाना चाहिए।
नौशाद
7- नाली टूटी होने से गंदा पानी बाहर बहता है। कई नालियां को बनवाना जरुरी।
संजीव अहिरवार
8- तालाब का सुंदरीकरण कराने की जरुरत है। इसके आसपास बाउंड्रीवाल भी बनवाई जानी चाहिए
देवेंद्र
बिजौली, राजगढ़ दूर के इलाके हैं लेकिन, यहां पिछले पांच साल के दौरान नगर निगम समेत अन्य विभागों ने कई विकास के काम कराए हैं। काफी कोशिशों के बाद यहां राजकीय महाविद्यालय स्वीकृत हुआ। अब जूनियर हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज खुलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा। महिला प्रसूति के लिए छह बिस्तरों वाले अस्पताल की जरुरत है। इसका प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्दश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि
बीस साल पहले जिन ग्राम सभाओं को शामिल किया उनके लिए चरणबद्घ तरीके से विकास योजनाएं बनाई गई हैं। नाली, सड़क, सफाई जैसे कार्य सतत प्रक्रिया हैं। सिर्फ हंसारी, बिजौली, राजगढ़ इलाके की बात की जाए तब यह पूरा इलाका ग्रामीण था। हंसारी-बबीना रोड पिछले बीस साल में नहीं बनी थी जबकि इसके माध्यम से भेल, ग्रोथ सेंटर, सेना डेयरी फार्म समेत सेना का आवागमन होता है। अब यह सड़क फोरलेन हो गई है। यह इस इलाके के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पूरे इलाके की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी। प्रत्येक विधानसभा में एक महाविद्यालय तैयार कराया जाना था। यहां ंमहाविद्यालय निर्माणाधीन है। जल्द ही इसका निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। नगर निगम में नियमित जनसुनवाई होती है। दूर-दराज के इलाकों से निर्माण संबंधी सुझाव मिलते हैं, उनके आधार पर इन इलाकों में कार्य होते हैं। बड़ी संख्या में यहां नगर निगम ने पिछले पांच साल में काम कराए हैं। बिजौली समेत अन्य इलाकों में भी पानी की समस्या को दूर करने के लिए अटल योजना की मदद से पानी की टंकी बनवाई जा रही है। - रामतीर्थ सिंघल , महापौर

बिजली की शिकायत पर महापौर ने तलब किए विद्युत अभियंता
चौपाल के दौरान तमाम लोगों ने इलाके में बिजली न मिलने की शिकायत की। कुछ लोगों ने बताया प्रजापति मोहल्ला में आज तक कनेक्शन के लिए खंभे नहीं लगाए गए। यहां कनेक्शन लेने के लिए लोगों को 200 मीटर तक तार खरीदनी पड़ती है। बिजली की दूसरी समस्याएं भी लोगों ने महापौर रामतीर्थ सिंघल से बताई। इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए महापौर ने तुरंत एसडीओ मुकेश चौरसिया एवं जेई संजीव प्रभाकर को तलब कर लिया। थोड़ी देर में दोनों अफसर भी चौपाल में पहुंच गए। महापौर ने अभियंताओं को लोगों की समस्याएं नोट करके उनको जल्द दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed