फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity: 151268 consumers of the district owe Rs 299 crore

बिजली: जिले के 151268 उपभोक्ताओं पर है 299 करोड़ रुपये का बकाया

Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity: 151268 consumers of the district owe Rs 299 crore
झांसी। जिले में 151268 उपभोक्ताओं पर 299 करोड़ रुपये बिजली के बिल का बकाया है। ऊर्जा विभाग ने एक एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) प्रारंभ की है और इसमें ऐसे बकायेदारों को समायोजित कर उन्हें 277 करोड़ रुपये की छूट दी गई है। जिससे वह अपने बिजली के बिल आसानी से जमा कर सकें। इन बिलों को उपभोक्ता किस्तों में अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें, जिले के विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के 5890 घरेलू, 1359 कामर्शियल उपभोक्ता और नगरीय वितरण खंड द्वितीय के 6817 घरेलू व 533 कामर्शियल उपभोक्ताओं को चयनित किया गया है। इन सभी के ऊपर सात करोड़ 80 लाख रुपये की बकाएदारी है। वहीं, विद्युत नगरीय वितरण खंड ग्रामीण प्रथम और मऊरानीपुर में कुल 1, 33, 777 घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ताओं को चयनित किया गया है। जिन पर 299 करोड़ की बकाएदारी है। इन सभी को 277 करोड़ की ओटीएस के तहत छूट मिलेगी। इससे अब इन सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से सिर्फ 22 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील
झांसी। विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु व अनुभव कुमार और ग्रामीण के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कटियार ने विभागीय निर्देशों के अनुसार जन प्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें ओटीएस के तहत बकाया धनराशि जमा कराने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed