फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric trains to run on Jhansi-Manikpur rail route from July

जुलाई से झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Fri, 08 Mar 2019 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Electric trains to run on Jhansi-Manikpur rail route from July
electric train - फोटो : AnilDogra/AmarUjala

झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग पर जुलाई के शुरुआत में विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। इस मार्ग पर कार्य अंतिम चरण में है। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता में दी।   

विज्ञापन


झांसी स्टेशन पहुंचे महाप्रबंधक ने कहा कि झांसी मानिकपुर ट्रैक पर प्रतिदिन पच्चीस मालगाड़ी और करीब पच्चीस सवारी ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। विद्युतीकरण न होने के कारण ट्रेनों के संचालन में समय लग रहा है। जुलाई की शुरुआत में काम पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलेगीं, जिससे समय की भरपूर बचत होगी। 
विज्ञापन


सीपरी ओवरब्रिज में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि स्टील के गार्डर मिलने में देरी हो रही थी, जुलाई तक गार्डर मिलने के बाद जल्द काम पूरा हो जाएगा। रेलकर्मियों के सवाल पर उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड जल्द-जल्द ही कमी पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार कुंभ से रेलवे की आय काफी बेहतर रही। प्रयागराज जोन से रेलवे ने 25 करोड़ रुपये की आय हासिल की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed