फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric buses will start running on the roads of Jhansi before Dussehra

दशहरा से पहले झांसी की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sat, 09 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will start running on the roads of Jhansi before Dussehra
झांसी। महानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दशहरा तक शुरू हो जाएगा। शहरी क्षेत्र के 30 किलोमीटर के दायरे में यात्री वातानुकूलित बसों में सफर कर सकेंगे। फिलहाल छह रूटों पर इनका संचालन किया जाएगा। रोडवेज इसके रूट और किराये को फाइनल करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के दायरे में वातानुकूलित बसों के संचालन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए कोंछा भांवर में स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां पर चार्जिंग प्वाइंट भी लगभग तैयार हैं। 11 अक्तूबर तक जिले में 25 बसों के पहुंचने की संभावना है। बसों के आने पर इसका रूट और किराया घोषित कर दिया जाएगा। इसे जिलाधिकारी के पास संस्तुति के लिए भेजा गया है। एक बस में 32 सवारियों के बैठने की सुविधा होगी। इसके लिए जमीन हस्तांतरण संबंधी प्रक्रिया मंगलवार तक पूरी कर ली जाएगी। बसों का संचालन झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के अधीन चलाई जाएगी।
विज्ञापन

झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (जेसीटीएल) के अंतर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की जिम्मेदारी अर्बन रोड ट्रांसपोर्ट की होगी, जो इसे पीएमआई कंपनी के माध्यम से संचालित कराएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कंपनी को जिम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए डिपो स्थापित किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा यह जमीन उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम झांसी क्षेत्र के नाम 10 वर्ष के लीज पर जमीन हस्तांरित की जा रही है। इसके बाद परिवहन निगम फैक्टरी लाइसेंस लेगा। इन बसों का संचालन एजेंसी करेगी लेकिन इसके देखरेख और कैश डिपॉजिट की जिम्मेदारी परिवहन निगम की होगी।
संदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआरटीसी झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed