फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   election nagar nigam

राजेश बने नगर निगम के उपसभापति

Thu, 19 Mar 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
election nagar nigam
नगर निगम के चुने गये उपसभापति राजेश त्रिपाठी।
झांसी। नगर निगम बोर्ड में फिर भाजपा का पलड़ा भारी रहा। बुधवार को हुए उपसभापति चुनाव में भाजपा के पार्षद राजेश त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा पार्षद के निर्वाचन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

नगर निगम में उपसभापति निर्वाचन को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। उपसभापति चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों की अहम भूमिका रहती है। नगर निगम कार्यकारिणी में चयनित 12 सदस्यों में सात सदस्य भाजपा से हैं। जबकि पांच सदस्यों में दो कांग्रेस, दो बसपा और एक निर्दलीय है। ऐसे में भाजपा को निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद थी। बुधवार को नगर निगम में उपसभापति चुनाव को लेकर कवायद शुरू हुई। कार्यकारिणी सभाकक्ष में बने चुनाव कार्यालय में दोपहर एक बजे भाजपा की ओर से राजेश त्रिपाठी ने नामांकन किया। इसके बाद डेढ़ बजे तक अन्य प्रत्याशी का इंतजार किया जाता रहा। लेकिन कोई अन्य दावेदार नामांकन करने नहीं आया। जिसके चलते रिटर्निंग अधिकारी गुलाब हुसैन ने राजेश त्रिपाठी को उपसभापति घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नगर निगम में तीसरी बार भाजपा के उपसभापति का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव अधिकारी गुलाब हुसैन, हरगोविंद कुशवाहा ने राजेश त्रिपाठी को प्रमाण पत्र सौंपा। भाजपा पार्षद के विजयी होने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। साथ ही मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस मौके पर मेयर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह बुंदेला, प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, सुधीर सिंह, अनिल सोनी, प्रदीप नगरिया, किशोरी रायकवार, इंदू वर्मा, रामकुमारी यादव, मुकेश सोनी, सुनील नैनवानी, उमाशंकर व सभासद अंशु बीटू राय, प्रियांशु डे समेत कई पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed