{"_id":"60d392f68ebc3e29ec2ac6b2","slug":"elecrticity-crisis-two-hours-at-night-jhansi-news-jhs197829925","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में दो घंटे बिजली रही गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में दो घंटे बिजली रही गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग
विज्ञापन

झांसी। रात में बिजली ब्रेकडाउन में चली जाने के चलते गल्ला मंडी और मेडिकल कॉलेज फीडर की बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। आधी रात में बिजली करीब दो घंटे गुल रही। इसके अलावा कई बार बिजली ट्रिप हुई, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद खराब हो गई। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन दिनों गर्मी चरम पर है। इसलिए लोग कूलर और पंखों के भरोसे समय बिता रहे हैं। यदि थोड़ी देर के लिए भी बिजली गुल हो जाती है, तो लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ जाता है। खासकर रात में बिजली गुल हो जाने से लोगों की नींद में खलल पड़ता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल गल्ला मंडी फीडर से जुड़े तालपुरा, बाहर ओरछा गेट, शांति भवन मार्ग, खुशीपुरा, बड्ऱागांव गेट बाहर समेत आसपास के क्षेत्रों का रहा। रात में करीब साढ़े दस बजे बिजली गुल हुई और रात साढ़े बारह बजे बिजली आई।
इतना ही नहीं दिन में भी बिजली गुल हो जाती है। कभी 30 मिनट तो कभी 45 मिनट बिजली गुल रहती है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज फीडर की बिजली भी ब्रेकडाउन में आ जाने के कारण गुल रही। इससे आसपास के क्षेत्र वीरांगना नगर, करगुवां, शिवाजी नगर में बिजली गुल हो गई। हालांकि, जल्द ही बिजली आ गई। लेकिन बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नहीं उठाते फोन
गल्ला मंडी क्षेत्र के नीरज पाठक का आरोप है कि बिजली जाने के बाद जब गल्ला मंडी फीडर पर फोन लगाया तो फोन रिसीव नहीं किया गया। पावर हाउस का मोबाइल नंबर जनता के लिए है, लेकिन जानबूझकर फोन बंद कर लिया जाता है और तीन-तीन घंटे कटौती की जाती है। आम आदमी को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, बिजली क्यों बंद है इसका कोई कारण भी नहीं बताता है।
बिजली ब्रेकडाउन में आ जाने के कारण बंद हो गई थी। बाद में इसे सुचारु कर दिया गया। दिन में चेकिंग और कनेक्शन काटने के लिए बिजली बंद की जाती है। लेकिन, सुचारु भी जल्दी कर दी जाती है।
- अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता