फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly woman falls into drain; search underway.

Jhansi News: नाले में गिरी बुजुर्ग महिला, तलाश जारी

Tue, 13 Oct 2026 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman falls into drain; search underway.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। कस्बे के बाबई रोड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के पास बेतवा नहर के नाले में 85 वर्षीय बारी बाई पानी के तेज बहाव में बह गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोगों ने महिला की तलाश शुरू कर दी।
बारी बाई दिवंगत कन्हैया लाल की पत्नी और हरि सिंह वर्मा की मां हैं। वह आंखों से देख नहीं पाती है और बीमार भी रहती हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह नाले के पास टहल रही थीं। इसी दौरान वह पानी में गिर गईं और तेज बहाव के कारण लापता हो गईं। घर की छत पर खेल रहे उनके छह वर्षीय नाती अभय ने दादी को नाले में गिरते देखा। उसने तुरंत मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने रस्सी डालकर महिला की तलाश की, पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मोंठ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत खोज अभियान शुरू किया। देर शाम तक महिला की तलाश जारी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि पानी के तेज बहाव से महिला आगे बह गई होंगी। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed