फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight water projects awaiting power connections

आठ पेयजल योजनाओं को बिजली कनेक्शन का इंतजार

Mon, 21 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Eight water projects awaiting power connections
झांसी। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत चिह्नित किए गए जनपद के पच्चीस गांवों में से आठ और गांवों में काम पूरा कर लिया गया है। इन योजनाओं को बिजली संयोजन मिलने का इंतजार है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। वहीं, वर्तमान वित्तीय सत्र में पांच और गांवों को योजना में शामिल किया गया, जिनकी टेंडर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की इस योजना के तहत गुरसरांय ब्लाक सुजानपुरा, चिरगांव ब्लाक के ग्राम मियापुर, सितौरा, नंदसिया, गुलारा, रमपुरा, पहाड़ी बुजुर्ग, बामौर ब्लाक के ग्राम मल्हेटा, हरदुआ, खड़ैनी,  बंगरा ब्लाक के ग्राम स्यावनी बुजुर्ग, लोहारी, मऊरानीपुर ब्लाक के ग्राम धौर्रा, मथुपुरा, दुर्गापुर, गुरसरांय ब्लाक के ग्राम खैरी, इमलौटा, बड़ागांव ब्लाक के ग्राम गोरारी, गंगावली, मोंठ ब्लाक के ग्राम काशीपुरा, जैरा, सिलारी, बसोवई, मगरौरा, खिरियाघाट को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


इनमें सुजानपुरा, मियापुर, मल्हेटा, स्यावनी बुजुर्ग, सितौरा, गुलारा ग्राम पेयजल योजना को पूर्व में ही चालू कर लिया गया है। जबकि, जैरा, गोरारी, गंगावली, बसोवई, रमपुरा, मगरौरा, खिरिया घाट व नंदसिया ग्राम पेयजल योजना का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता एपी यादव ने बताया कि पूर्ण हो चुकी आठ और ग्राम पेयजल योजना में विद्युत संयोजन लेने की प्रक्रिया चल रही है। विद्युत संयोजन लगते ही इन योजनाओं को चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वित्तीय सत्र 2015-16 में चिरगांव देहात, रनगुवां, नदौरा, किल्चवारा खुर्द व खलीलपुरा गांव को शामिल किया गया है। इन गांवों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

मालूम हो कि इन योजनाओं के अंतर्गत इन सभी गांवों में पंप हाउस जरिये पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पानी की टंकियां भी बनाई गई हैं। साथ ही गांव की प्रत्येक गली में एक-एक स्टैंड पोस्ट भी लगाया गया है। उक्त सभी योजनाओं के कार्य 96.6 करोड़ में पूर्ण होना है।


रनगुवां पेयजल योजना से जुड़े हैं 22 गांव
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत रनगुवां को समूह ग्राम पेयजल योजना के तहत चयनित किया गया है। इस योजना में पारीछा बांध से पानी लेकर रनगुवां समेत आसपास के बाइस गांवों में पहुंचाने का काम होगा। इस योजना को पूर्ण करने के लिए 65 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed