फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight thousand Rakhis booked from post offices, main post office will remain open today also

Jhansi News: डाकघरों से आठ हजार राखियां बुक, प्रधान डाकघर आज भी खुलेगा

Sun, 23 Aug 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 23 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand Rakhis booked from post offices, main post office will remain open today also
झांसी। भाई-बहन के पवित्र पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर भारतीय डाक विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। झांसी मंडल में बहनों की सुविधा और उनकी राखियों को सुरक्षित व समयबद्ध तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ‘राखी मेल’ की विशेष सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत बुकिंग पर विशेष रियायतें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग की ओर से शुरू की गई इस विशेष पहल के अंतर्गत स्पीड पोस्ट सेवा के जरिए राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की सीधी छूट प्रदान की जा रही है। एक ग्राहक एक बार में अधिकतम पांच स्पीड पोस्ट को राखी मेल के रूप में बुक करा सकता है, इससे लंबी कतारों से राहत मिलेगी और सुगमता बढ़ेगी। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहनों तक राखी समय से पहुंचाने के लिए रविवार को प्रधान डाकघर में राखी डाक की बुकिंग के लिए विशेष काउंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन

प्रवर अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि ग्राहक को स्पीड पोस्ट बुक करते समय एक कोड नंबर दिया जा रहा है, जिससे वह घर बैठे ही अपनी राखी डाक कहां तक पहुंची, इसकी वर्तमान स्थिति जांच सकता है। बारिश के मौसम को देखते हुए राखियों को वाटरप्रूफ लिफाफों में रखकर सुरक्षित भेजा जा रहा है। अभी तक लगभग आठ हजार बहनें अपनी राखी डाक से भेजने के लिए बुक करा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed