{"_id":"6a569f37db3dc4e1fa0564f5","slug":"eight-sdms-transferred-from-jhansi-seven-posted-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-835481-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी से आठ एसडीएम का तबादला, सात की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी से आठ एसडीएम का तबादला, सात की हुई तैनाती
Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शासन ने प्रदेश के कई पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। झांसी में तैनात आठ एसडीएम का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में तैनात सात उप जिलाधिकारियों को झांसी भेजा गया है।
प्रदेश में अफसरों को इधर से उधर करने के बाद झांसी के भी कई तहसीलों के एसडीएम बदल गए हैं। बताया गया कि झांसी में तैनात एसडीएम यदुवीर सिंह का लखीमपुर खीरी, एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी का महोबा, एसडीएम गौरव आर्या का बदायूं, एसडीएम गोपेश तिवारी का बलिया, एसडीएम अजय कुमार यादव का प्रतापगढ़, एसडीएम शना अख्तर मंसूरी का चित्रकूट और एसडीएम श्वेता साहू का फर्रुखाबाद तबादला किया गया है। इन सभी को उप जिलाधिकारी पद पर ही नवीन तैनाती दी गई है। वहीं, बीडा के विशेष कार्याधिकारी लालकृष्ण का एसडीएम अयोध्या के पद पर तबादला हो गया है।
इसी तरह, एसडीएम लखीमपुर खीरी शुभेंदु शेखर सिंह, एसडीएम बहराइच लालधर सिंह यादव, एसडीएम बलरामपुर अभय कुमार सिंह, एसडीएम श्रावस्ती संजय कुमार, एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह, एसडीएम कौशांबी माज अख्तर, विशेष कार्याधिकारी यूपीडा लखनऊ देवेंद्र प्रताप सिंह का झांसी तबादला किया गया है। यह सभी अधिकारी भी एसडीएम पद पर झांसी भेजे गए हैं।