{"_id":"6b0c91613b1833a7dd079aa8","slug":"eight-posts-will-be-filled-in-north-central-railway-under-the-scouts-and-guides-quota-jhansi-news-c-11-mbd1010-925390-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे में स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे से आठ पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे में स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे से आठ पदों पर होगी भर्ती
Mon, 30 Nov 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे के तहत आठ पदों पर भर्ती होगी। इसमें लेवल-दो के दो और लेवल-एक के छह पद शामिल हैं। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी संकेतात्मक सूचना के मुताबिक, लेवल-दो के दो पदों पर उत्तर मध्य रेलवे के लिए भर्ती होगी। वहीं, लेवल-एक के छह पदों का बंटवारा तीनों मंडलों में बराबर किया गया है।
इसके तहत प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल को दो-दो पद आवंटित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दो दिसंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी 31 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार, लेवल-दो के पद के लिए ग्रेड पे 1900 रुपये और लेवल-1 के पद के लिए ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना, पात्रता शर्तें, चयन प्रक्रिया और आवेदन के नियम जल्द ही प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org पर जारी होंगे।