फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight nominated including BSP and Apna Dal candidates

बसपा और अपना दल प्रत्याशी समेत आठ ने किया नामांकन

Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Eight nominated including BSP and Apna Dal candidates
झांसी। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी और अपना दल की प्रत्याशी समेत आठ ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी अपने चंद समर्थकों के साथ सादगी से नाम निर्देशन पत्र भरने पहुंचे। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर के इर्दगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से तकरीबन एक घंटे तक कलक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद प्रत्याशियों का आना शुरू हुआ। बबीना विधानसभा से दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। यहां से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दशरथ सिंह राजपूत और जन अधिकारी पार्टी की रानी देवी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। झांसी सदर सीट पर तीन नामांकन बुंदेलखंड क्रांति दल के शरद प्रताप सिंह, एआईएमआईएम के सादिक अली व निर्दलीय अनूप सिंह ने जमा किए। मऊरानीपुर विधानसभा से भाजपा-अपना दल गठबंधन की प्रत्याशी डा. रश्मि आर्य व स्वतंत्र जनता राज पार्टी के घनश्याम कोरी ने नामांकन किया। गरौठा से अरुण कुमार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

अब तक 16 प्रत्याशी आ चुके हैं मैदान में
झांसी। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 25 जनवरी को हुई थी। एक फरवरी तक पर्चे दाखिल करने की मियाद है। अब तक चारों विधानसभाओं से 16 प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। इनमें झांसी सदर सीट से पांच, बबीना और मऊरानीपुर से चार-चार तथा गरौठा विधानसभा से तीन प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावकों को रोकने पर हुई नोकझोंक
झांसी। राष्ट्रीय और प्रादेशिक दलों के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के लिए केवल एक प्रस्तावक की जरूरत होती है। जबकि, निर्दलीय व पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को दस प्रस्तावकों के साथ जाना होता है। शनिवार को बुंदेलखंड क्रांति दल के प्रत्याशी शरद प्रताप सिंह अपने 10 प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। उन्हें पुलिस ने जेल चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग पर रोक लिया। पुलिस का कहना था कि प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो लोग ही अंदर जा सकेंगे। इसे लेकर प्रत्याशी और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में अफसरों के हस्तक्षेप के बाद प्रस्तावकों को जाने दिया गया।

गेट तक पहुंची अपना दल प्रत्याशी की गाड़ी
झांसी। कलक्ट्रेट की ओर आने वाले रास्तों को नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेल चौराहा और कचहरी चौराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया जाता है। इन चौराहों से सभी प्रत्याशी को पैदल ही आना होता है। लेकिन, नामांकन करने पहुंची अपना दल की प्रत्याशी डा. रश्मि आर्य की गाड़ी बैरिकेडिंग को पार करते हुए कलक्ट्रेट के गेट तक जा पहुंच गई। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मी तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने गाड़ी को वापस कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed