फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight arrested from a gambling den in Talpura.

Jhansi News: तालपुरा में जुए के फड़ से आठ गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested from a gambling den in Talpura.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद पुलिस ने तालपुरा में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,350 रुपये और जुए की फड़ से 8,800 रुपये एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पुलिस को तालपुरा में नेहरू पार्क जाने वाले रास्ते के पास वाली गली में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। थोड़ी देर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे युवकों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग वहां से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने आठ युवकों को घेरकर पकड़ लिया। इनमें शिवम अहिरवार (22), जितेंद्र वाल्मीकि (30), योगेश अहिरवार (25), प्रवीण वाल्मीकि (23), सूरज वंशकार (27), राहुल वर्मा (34), आकाश वंशकार (25) और सागर वाल्मीकि (32) शामिल हैं। यह सभी तालपुरा के झाड़ू वाली गली के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed