फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eid-ul-Azha prayers offered under Kovid guidelines in Idgah and city mosques

ईदगाह व शहर की मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन के तहत अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Thu, 22 Jul 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha prayers offered under Kovid guidelines in Idgah and city mosques
ईद की खबर में ..... ईदुल अजहा पर बाहर दतिया गेट की बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज में खुदा से दुनियां से कोरो?
झांसी। बुधवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा को शहर भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और शहर की मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन के तहत नमाज अदा की गई। वहीं अधिकतर लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़कर देश की तरक्की, कोरोना संक्रमण से निजात के साथ ही बारिश की दुआ मांगी। नमाज की अदायगी के बाद लोगों ने अल्लाह की राह में जानवरों को कुर्बान किया। इस दौरान फिजा में अल्लाह हू अकबर की सदाएं गूंजती रही।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में रौनक छाई रही। हर तरफ उत्साह था। शहर की मस्जिदों व ईदगाह में पचास लोगों ने ही नमाज को अदा किया। सुबह फर्ज की नमाज के दौरान ही शहर की मस्जिदों से ईद की नमाज घरों में ही पढ़ने का एलान किया जा रहा था। जिसके चलते अधिकतर लोगों ने घरों पर ही सफें बनाकर सामाजिक दूरी के तहत नमाज को अदा किया। नमाज होते ही शहर भर में कुर्बानी के जानवरों को कुर्बान किया जाने लगा। जिसके चलते शहर की हर गली व मुहल्ले से अल्लाह हू अकबर की सदाएं गूंजने लगी। कुर्बानी के गोस्त को जरूरतमंदों, करीबियों व रिश्तेदारों में तक्सीम कर फर्ज की आदायगी की गई। पटौरिया स्थित ईदगाह में मुफ्ती साबिर कासमी ने कोविड गाईड लाइन के तहत नमाज पढ़ाई। नमाज के दौरान नूर अहमद, याकूब अहमद, अफजाल, इब्राहीम मौजूद रहे। वहीं संक्रमण के चलते नई बस्ती स्थित शिया ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा नहीं की गई। शिया धर्मगुरु मौलाना शाने हैदर जैदी ने बताया कि संक्रमण के खतरे के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज को अदा नहीं किया गया है। जिसके चलते लोगों ने घरों में ही नमाज को अदा किया। नमाज के बाद ऑनलाइन तरीके से दुआ की गई। जिसमें देश की तरक्की, आपसी भाईचारे के साथ ही कोरोना संक्रमण के दफा होने की दुआ की गई है। सैय्यद नगर स्थित मस्जिद आमना में हाफिज हफीज उद्दीन ने अदा कराई। जिसमें सादिक अली, हाजी गुलाम गौस खां, आफाक अली, वसीम खान, वसी अंसारी, खुर्शीद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

पकवानों का लिया लुत्फझांसी। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद घरों में लजीज पकवानों को बनाया गया है। हालांकि लोगो ने मेहमानों से परहेज कर घर के सदस्यों के साथ ही पकवानों का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में दिखा खासा उत्साह
झांसी। नमाज के बाद घर के बड़ों व बुजुर्गों ने बच्चों को ईदी के रूप में रुपये व उपहार दिए। बच्चों ने पार्टी भी की।
सोशल मीडिया पर दिए शुभकामना संदेश
झांसी कोविड महामारी के चलते लोगों ने एक दूसरे से गले मिलने से परहेज किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर ही बधाई के संदेश भेजे गए।
सुरक्षा रही चाक चौबंदकोविड गाइडलान के तहत नमाज को अदा करने के लिए शहर की हर छोटी व बड़ी मस्जिद के बाहर पुलिस बल को तैनात दिया गया था। शहर की सड़कों पर गस्त कर पुलिस ने सुरक्षा का एहसास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed