फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   education vollunteers marched to varanasi

प्रधानमंत्री से मिलने शिक्षा मित्रों ने किया वाराणसी कूच

Fri, 18 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
education vollunteers marched to varanasi
झांसी। समायोजन निरस्त होने से आक्रोशित शिक्षा मित्रों का बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षा मित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षा मित्रों ने धरना - प्रदर्शन किया तथा जुलूस निकाला। तदुपरांत, वह प्रधानमंत्री से मिलने के लिए वाराणसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में समायोजन निरस्त होने से शिक्षा मित्रों में पनपा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को शिक्षा भवन प्रांगण में एकत्र हुए शिक्षा मित्रों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। तदुपरांत, वह जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए स्टेशन के लिए रवाना हुए। जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, स्टेशन रोड तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। शिक्षा मित्रों की भीड़ को देखते हुए यहां पहले से ही आरपीएफ मोर्चा संभाले हुए थी। आरपीएफ ने घेराबंदी कर शिक्षा मित्रों को स्टेशन के भीतर प्रवेश करने से रोक दिया। आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट ने शिक्षा मित्रों से कहा कि उन्हें पहले टिकट लेना होगा तथा ट्रेन आने के आधे घंटे पहले ही वह स्टेशन परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। इससे नाराज शिक्षा मित्र स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनकी आरपीएफ के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। लेकिन, आरपीएफ पीछे नहीं हटी। इसके बाद शिक्षा मित्र शाम को बुंदेलखंड एक्सप्रेस व अन्य गाड़ियों के माध्यम से वाराणसी के लिए रवाना हुए। इसके अलावा तमाम शिक्षा मित्रों ने बस व अन्य साधनों से वाराणसी के लिए कूच किया।
विज्ञापन


इस दौरान संयुक्त शिक्षा मित्र संघ के नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को शिक्षा मित्रों का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी में प्रधानमंत्री से भेंट करेगा। प्रधानमंत्री से समायोजन की मांग की जाएगी। मांग न माने जाने पर 28 सितंबर को प्रदेश भर के शिक्षा मित्र दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राधेलाल यादव, अरुण कुमार अहिरवार, संजय सिंह यादव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, नीरज दुबे, मीतेंद्र पाल सिंह, बृजेंद्र राय, गोविंद सिंह यादव, विष्णुकांत पटैरिया, रामगोपाल यादव, संजीव, बृजेंद्र राय, गोविंद सिंह यादव, विष्णु दत्त पटैरिया, रामगोपाल यादव, संजीव यादव, शोभा राय, कीर्ति, वंदना, क्रांति, संगीता नामदेव, सुशीला, गंधर्व पाल, अनिल साहू, मनोज, राममिलन राय, पुष्पेंद्र तिवारी, रमाकांत यादव, अनिल कौशिक, महेंद्र यादव, शीलेंद्र यादव, उदित नारायण यादव, फूल सिंह, भारत राही, अनीता साहू आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश नामदेव ने किया। आभार सुगर सिंह यादव ने जताया।

आंदोलन में परिजन भी हुए शामिल
झांसी। शिक्षा मित्रों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में उनके परिजन भी शामिल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षा मित्रों द्वारा निकाले गए जुलूस में भारी संख्या में उनके परिजन भी शामिल हुए। इसके अलावा शिक्षा मित्रों के साथ उनके परिजन भी वाराणसी के लिए रवाना हुए। खासतौर पर महिला शिक्षा मित्रों के परिजन उनके साथ कदमताल करते नजर आए।


जुलूस से बाधित हुई यातायात व्यवस्था
झांसी। जुलूस के माध्यम से शिक्षा मित्रों ने एकजुटता का परिचय दिया। इसी का नतीजा रहा कि जुलूस में भारी भीड़ उमड़ी। इसमें जिले के कोने - कोने से आए शिक्षा मित्र शामिल हुए। जुलूस के चलते यातायात व्यवस्था भी बाधित बनी रही। इलाइट चौराहे का घिराव कर शिक्षा मित्रों ने प्रदर्शन किया। जबकि, इससे आगे स्टेशन रोड पर कुछ समय के लिए सड़क पर बैठकर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed