{"_id":"6339e62c5484f67c2e22d9ce","slug":"education-department-failed-to-decide-the-time-when-will-the-games-be-held-jhansi-news-jhs2300705200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग समय तय करने में फेल, आखिर कब होंगे खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग समय तय करने में फेल, आखिर कब होंगे खेल
विज्ञापन
झांसी। बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग हर साल खेलकूद प्रतियोगिता कराता है, लेकिन जिले में अब तक विभाग प्रतियोगिताओं का समय ही तय नहीं कर सका है। उधर, प्रतियोगिता होने की आस में बच्चे तैयारी में जुटे हैं। विभाग के कैलेंडर के मुताबिक न्याय पंचायत स्तर पर अगस्त, ब्लॉक पर सितंबर में प्रतियोगिताएं हो जानी थीं, लेकिन कुछ भी नहीं हो सका। जबकि एडी बेसिक भी तीन बार बीएसए को प्रतियोगिता कराने के लिए निर्देश दे चुके हैं।
खेलों के नाम पर हर वर्ष लाखों का बजट शिक्षा विभाग को मिलता है। लेकिन खेल के नाम पर आए बजट में ही अधिकारी और कर्मचारी खेल कर देते हैं। परिषद द्वारा विभाग की हर गतिविधियों का अवलोकन किया जा रहा है, बावजूद इसके शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी बरकरार है। हाल ही में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत होने वाले विज्ञान क्विज में अधिकारियों ने मनमाने तरीके से ब्लॉक स्तर पर क्विज करा लिया था। जिसमें विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट तक नहीं दिए गए। जबकि प्रति विद्यार्थी का खाना, मेडल, सर्टिफिकेट, आवागमन आदि का बजट जिला स्तर पर भेजा गया है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर एक सप्ताह हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षक के चुनाव पर भी सवाल खड़े हुए। जिसकी शिकायत शिक्षकों ने उच्च अधिकारियों से भी की है।
बॉक्स
विद्यालय स्तर और न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा- अगस्त माह में
ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धाएं - सितंबर माह में
जिला स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा - अक्तूबर माह में
मंडल स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा - नवंबर माह में
ये होनी हैं प्रतिस्पर्धाएं
एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबाल, खो-खो, टेबिल टेनिस, जिम्नास्टिक, व्यायाम, योगा, जूडो, बॉस्केटबाल, तैराकी, फुटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, हैंडबाल, बैडमिंटन।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम - लोकगीत, लोकनृत्य, राष्ट्रीय एकांकी।
ब्लॉक पर खेल प्रतियोगिताएं कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। लेकिन अब तक किसी ब्लॉक में प्रतियोगिता नहीं हुई है। - सुनील द्विवेदी, जिला स्काउट मास्टर
अक्तूबर में प्रतियोगिता कराने के लिए बीएसए की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। बारिश के कारण खेल प्रतिस्पर्धा नहीं हो पा रही थी। - अनीश मोहम्मद, जिला व्यायाम शिक्षक
खेल प्रतियोगिता कराने के लिए मैं स्वयं तीन बार बीएसए कार्यालय में पत्र भेज चुका हूं। लेकिन अब तक खेल को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। कोई कार्ययोजना भी तैयार नहीं हो पाई है। इस मौसम में प्रतियोगिता कराना आसान होगा। सर्दी में प्रतियोगिता होने से विद्यार्थियों को असुविधा होगी। - अरुण शुक्ल, एडी बेसिक