फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   easy reading

यूपी दूरदर्शन और स्वयंप्रभा से पढ़ाई होगी अब और आसान

Mon, 24 Aug 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
easy reading
easy reading
झांसी। उत्तर प्रदेश दूरदर्शन तथा स्वयं प्रभा चैनल से पढ़ाई करना विद्यार्थियों के लिए अब और आसान होगा। दूरदर्शन पर कक्षा 10 और 12 स्वयं प्रभा चैनल पर कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों का शैक्षिक प्रसारण की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। यह सोमवार से लागू होगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के कारण इन दिनों सभी स्कूल कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बंद है। हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान ना आए। ऐसे में शासन के निर्देश पर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। अभी तक स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से कक्षा 10 तथा 12 के विद्यार्थियों को पढ़ाई जा रहा था। अब इस कार्य में विस्तार देते हुए कक्षा 9 तथा 11 के विद्यार्थियों को भी चैनल के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। शिक्षक अपने संबंधित विषयों की वीडियो बनाते हैंए जिसका प्रसारण होता है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक मंशाराम पटेल ने बताया कि संस्कृत हिंदी रसायन गणित विज्ञान सहित अन्य सभी प्रमुख विषयों का प्रसारण उत्तर प्रदेश दूरदर्शन तथा स्वयं प्रभा चैनल पर किया जा रहा है। इसके लिए 24 अगस्त सोमवार से कक्षा बार सभी विषयों के प्रसारण के लिए शैक्षिक समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। मंडलायुक्त के निर्देशानुसार सभी संबंधित विषय अध्यापक समय से कार्यक्रम देखेंगे और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed