फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ear back of five hundred students studying in Bundelkhand

बुंदेलखंड में पढ़ने वाले पांच सौ छात्र-छात्राओं की लगी इयर बैक

Sun, 20 Nov 2022 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ear back of five hundred students studying in Bundelkhand
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों से सत्र 2021-22 में प्रवेश लेने वाले बीए, बीएससी, बीकॉम के करीब पांच सौ छात्र-छात्राओं की इयर बैक लग गई है। इसमें किसी छात्र ने सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा तो कोई आवेदन करने के बाद परीक्षा में नहीं बैठा। अब ये सभी भूतपूर्व विद्यार्थी माने जाएंगे।
विज्ञापन

सत्र 2021-22 में कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के पहले सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में हुई थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत फेल होने पर ही उन्हें दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट करने का नियम था। इसलिए सभी विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत कर दिया था। दूसरे सेमेस्टर में पहुंचने के बाद कई विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा। ऐसे में वो परीक्षा में नहीं बैठ सके। वहीं, कई छात्रों ने फॉर्म भरा लेकिन उन्होंने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि ऐसे करीब 500 छात्र हैं, जो कि अब भूतपूर्व विद्यार्थी माने जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरकर प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दे सकेंगे। पहले, दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं पास करने के बाद ही नियमित छात्र के रूप में कक्षाओं में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...मगर इन्हें मिलेगी राहत
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हुए मगर दोनों सेमेस्टर को मिलाकर जरूरी क्रेडिट का न्यूनतम 50 प्रतिशत और दोनों सेमेस्टर के मेजर विषयों के सभी प्रश्नपत्रों के कुल क्रेडिट का न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्त कर लिया है, उन्हें तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के बैक पेपर पास करने के लिए आगामी विषम व सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed