फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   E-scooter battery not replaced under warranty, order to refund Rs.

Jhansi News: वारंटी में ई-स्कूटर की नहीं बदली बैटरी, रुपये वापस करने का आदेश

Fri, 20 Feb 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
E-scooter battery not replaced under warranty, order to refund Rs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वारंटी समय के अंदर ई-स्कूटर का बैटरी बैकअप कम हो गया। इसकी शिकायत करने पर न तो समस्या ठीक की गई, न ही बैटरी बदली गई। इस पर वादी ने उपभोक्ता न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय ने ई स्कूटर की कीमत उपभोक्ता को वापस करने का आदेश कंपनी को दिया। तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
सीपरी बाजार सिद्धेश्वर नगर निवासी प्रकाश चंद कुशवाहा ने बताया कि 29 अप्रैल 2023 में उसने झोकनबाग स्थित ओला कंपनी की एजेंसी से ई-स्कूटर खरीदा था। खरीद से तीन साल तक या 50 हजार किलोमीटर चलने तक, जो पहले हो उस पर बैटरी की वारंटी दी गई थी लेकिन कुछ महीनों बाद बैटरी बैकअप कम हो गया।
विज्ञापन

इस पर वादी ने कंपनी की एजेंसी में संपर्क किया और स्कूटर जमा कर सात दिन बाद बदली बैटरी के साथ ले जाने की बात कही। सात दिन बाद वह फिर एजेंसी में पहुंचा तो हर बार उसे अगली तारीख दे दी जाती थी। कंपनी ने वादी को करीब छह महीने तक भ्रमित किया। इसके बाद उसने कंपनी के उच्चाधिकारियों को मेल किया पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वादी ने उपभोक्ता न्यायालय में वाद दायर कर दिया। अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने कंपनी को दो महीने में 1,03,999 रुपये वापस करने के साथ तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed