फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dy CM Keshav Prasad Maurya lays stone for 127 projects worth 325 crore in Jhansi 

झांसी में केशव प्रसाद मौर्य: 325 करोड़ की 127 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- राम के अस्तित्व को नकारने वाले लगा रहे आरोप

Sat, 19 Jun 2021 02:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 19 Jun 2021 02:20 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी मंडल के विकास की 325 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जबकि, 608 करोड़ की लागत की 73 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 
 

विज्ञापन
Dy CM Keshav Prasad Maurya lays stone for 127 projects worth 325 crore in Jhansi 
झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को झांसी पहुंचे। मुक्ताकाशी मंच से उन्होंने मंडल के विकास के लिए 325 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जबकि, 608 करोड़ की लागत की 73 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


इसमें सीपरी बाजार का नवनिर्मित ओवर ब्रिज व कोटरा घाट पुल भी शामिल है। दोपहर एक बजे वे सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों से मिले। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। पौने दो बजे वे यहां से वापस दतिया के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य सपा, बसपा व कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने निहत्थे राम भक्तों पर लाठियां चलवाई थीं, राम भक्तों के खून से जमीन को लाल कर दिया था और राम मंदिर न बनने पाए कोर्ट से लेकर जनता के बीच जाकर लगातार दुष्प्रचार करने का काम किया, साथ ही राम के अस्तित्व को नकार दिया था, वे राम मंदिर निर्माण में जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी राम भक्त इन राम द्रोहियों की बात को स्वीकार नहीं करेगा। सच्चे राम भक्त वहां मंदिर निर्माण के काम मे लगे हुए हैं। राम द्रोहियों से उन्हें प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। इस तरह का आरोप लगाकर विपक्षी राजनीतिक रास्ता तलाश कर रहे है, लेकिन ये उनकी भूल है, पिछले चुनावों की तरह 2022 में भी उनका सूपड़ा साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed