{"_id":"58c843cc4f1c1b082932a2c0","slug":"dusty-metropolis-in-the-color-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में डूबा महानगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में डूबा महानगर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
होली के रंग में डूबा महानगर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के रंग में महानगर पूरी तरह रंगा रहा। सभी आयु वर्ग के लोगों ने अपने-अपने अंदाज में होली खेली। खूब धमा चौकड़ी हुई और एक दूसरे को रंग लगा कर कहा ‘बुरा न मानो होली है’। होली पर लगभग हर गली-मुहल्ले में यह नजारा देखने को मिला।
होली की मस्ती का नजारा महानगर में सुबह से ही दिखाई देने लगा था। रंगों में सराबोर हुरियारों की टोली अपने साथियों को रंगने के लिए बाइक पर निकली। हुरियारों को रास्ते में जो भी मिला उसे ‘बुरा न मानो होली है’ कह कर रंग दिया। होली पर बच्चे भी पीछे नहीं रहे। सुपरमैन, मोटू-पतलू, डोरेमोन सहित तरह-तरह के मास्क लगाए अपने हमजोलियों को पिचकारियों के रंगीन फुहार से भिगोने की ताड़ में रहे। डीजे पर खूब डांस और धमाल किया। वहीं, महिलाएं भी एक-दूसरे को रंगने में पीछे नहीं रही। उन्होंने भी अपनी सखियों को जमकर रंग और गुलाल लगाया।
मस्ती का आलम पूरे दो दिन छाया रहा। मंगलवार व बीते सोमवार को महानगर में जगह-जगह पर फिल्मी गीतों पर युवा एवं बच्चे थिरकते नजर आए। छतों से राहगीरों पर रंग फेंक कर इस उत्साह को और चौगुना किया। पर्व पर लोगों ने धर्म व जाति से ऊपर उठकर एक दूसरे को रंग लगाया और एक दूसरे से गले मिले। सीपरी, नंदनपुरा, सदर, शहर के कई इलाकों में होली के दौरान पुलिस चौकस रही। प्रमुख चौराहों के अलावा संवेदनशील इलाकोें में पुलिस कर्मी बराबर सतर्कता बरते रहे।
विज्ञापन
कपड़ा फाड़ होली खेली
महानगर के कई स्थलों पर जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। दतिया गेट, उन्नाव गेट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थलों पर नशे में मदमस्त युवाओं ने एक दूसरे के कपडे़ फाड़े और फिल्मी गानों पर जमकर थिरके। जान पहचान का जो मिला, उसे भी नहीं छोड़ा तथा कपड़ा फाड़ होली में शामिल कर लिया। दोपहर बाद अर्द्धनग्न युवाओं की टोलियां बाइक पर सवार होकर धमाचौकड़ी करती नजर आईं।
मंदिरों में भी खेली होली
देवताओं के साथ भी भक्तों ने रंगोत्सव मनाया। रघुनाथ जी मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमा के चरणों में गुलाल अर्पित किया। इसके बाद भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। कई मंदिरों में होली के फाग गीत भी गाए गए।
रोडवेज की होली अब तक फीकी
कमाई के लिहाज से रोडवेज के लिए इस बार की होली फीकी साबित हो रही है। हालत है कि मंगलवार दूज पर भी उसे यात्री नहीं मिले। कानपुर, दिल्ली सहित विभिन्न मार्गों पर दौड़ रही रोडवेज की बसें यात्रियों के लिए खड़ी रही। इससे लगभग 7 लाख रुपये ही रोडवेज मंगलवार को कमा सका। हालांकि, बीते सोमवार स्थिति ठीक रही। रोडवेज के एआरएम राम लवट के अनुसार इस दिन 14 लाख 81 हजार रुपये की कमाई रोडवेज ने की। उनके अनुसार संभावना है कि आने वाले दिनों में पैसेंजर ज्यादा से ज्यादा आएंगे।