{"_id":"6053b0ec8ebc3ee64f1ce0df","slug":"durring-travelling-special-food-reached-to-passenger-jhansi-news-jhs1911907103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की सीट पर पहुंचेगा नामी होटलों का लजीज खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की सीट पर पहुंचेगा नामी होटलों का लजीज खाना
विज्ञापन
झांसी। रेलवे ने कोरोना के बाद से बंद ई- कैटरिंग सेवा को फिर से शुरू कर दिया है। अब सफर के दौरान चलती ट्रेन में यात्री नामी होटलों के लजीज खानों का भी लुत्फ ले सकेंगे। इसके लिए दो घंटे पहले ऑनलाइन खाने की बुकिंग करानी होगी। बुकिंग के दौरान ट्रेन नंबर, बर्थ नंबर और तारीख बतानी होगी। खाने की बुकिंग करते ही खाना आपकी सीट पर पहुंचेगा।
यात्रियों को खाना परोसने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होती है। लेकिन फर भी यात्रियों की अकसर ट्रेन में खाना बेहतर न मिलने की शिकायतें लगातार बनी रहती हैं। अब यात्री साइट पर मौजूद मनपसंद होटलों से ऑनलाइन भोजन मंगा सकेंगे। इसके लिए ई-कैटरिंग सेवा भी शुरू कर दी गई है। ट्रेनों में मिलने वाले खाने की सुविधा कोरोना काल के बाद से ही बंद कर दी गई थी। जिसे अब फिर से शुरू की गई है। रेलवे कई शहरों के बड़े-बड़े होटलों से करार करने जा रहा है। झांसी के चार होटलों को भी करार में शामिल किया गया है। यात्री आईआरसीटीसी की साइट पर मौजूद इन होटलों से उनके मेन्यु के अनुसार ऑनलाइन भोजन बुक कर सकेंगे। बुकिंग के दौरान ट्रेन नंबर, बर्थ व तारीख बतानी होगी। साथ ही दो घंटे पहले बुकिंग करनी होगी। संबंधित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों को उनका भोजन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ऐसे होगी बुकिंग
आईआरसीटीसी व अन्य ट्रेवल साइट से बुकिंग की जा सकेगी। साइट खुलते ही यात्री के सामने ट्रेन नंबर, स्टेशन, डिपार्चर डेट आदि के विकल्प शो करने लगेंगे। इसके अलावा आपके सामने खाने का मेन्यु भी आ जाएगा। इस फार्म को भरते ही आपके खाने की बुकिंग हो जाएगी। इसमें हर तरह के खाने की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में सुविधा शुरू कर दी है। इस सुविधा के तहत यात्रियों को लजीज व्यंजन मिलेंगे। ई-कैटरिंग सेवा का लाभ भी यात्रियों को मिलेगा। अखिल शुक्ला, मंडल वाणिज्य प्रबंधक