{"_id":"6015b91f8ebc3e31c87acda0","slug":"durring-corona-time-budget-rahat-jhansi-news-jhs1873384167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में टूटे कारोबार को राहत देने वाला हो बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में टूटे कारोबार को राहत देने वाला हो बजट
विज्ञापन
झांसी। केंद्र सरकार का आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है। बजट को लेकर हर वर्ग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से तमाम उम्मीदें लगाए है। व्यापारी भी कोरोना काल में टूटे कारोबार को सहूलियत देने की बात कह रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना काल में व्यापार को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सरकार को व्यापारी वर्ग को राहत देने की पहल करनी चाहिए।
लॉकडाउन ने हर वर्ग की आर्थिक स्थिति पर चोट की है। व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गारमेंट व्यवसायी ईशान खान कहते हैं कि आम बजट से तमाम उम्मीदे हैं। बजट में छोटे व्यापारियों का ख्याल रखा जाना चाहिए। जीएसटी को सरल बनाने की जरुरत है। सरकार को केवल जायज कर वसूल करना चाहिए। जीएसटी की जटिलता के कारण तमाम व्यापारी प्रभावित हुए हैं। आम बजट में जीएसटी संशोधन की पहल की जाए। इलैक्ट्रानिक्स व्यापारी सोहन मोदी का कहना है कि व्यापार में व्यवहारिकता का ध्यान रखा जाए। छोटे व्यवसायों को सहूलियत और बढ़ावा देने वाला बजट आए। सरकार को टैक्स कलेक्शन नीति में भी बदलाव और सरलीकरण करना चाहिए।
होटल व्यवसायी गौतम राजपूत का कहना है कि कोरोना काल में व्यवसाय को काफी नुकसान हुआ है। सरकार को बजट में व्यापार में सुधार करने के साथ-साथ आयकर में भी राहत देनी चाहिए। लॉकडाउन से व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। इसका ध्यान रखते हुए बजट पेश किया जाए। पेट्रोल पंप स्वामी संजीव कुमार का कहना है कि सरकार को जीएसटी और अन्य करों में संशोधन करना चाहिए। एक टैक्स प्रणाली लागू करने की जरूरत है। आयकर में भी व्यापारी वर्ग को राहत देना चाहिए।