फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durring corona time blood donate

कोरोना काल में भी नहीं थमे महादानियों के कदम, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Tue, 15 Jun 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Durring corona time blood donate
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगे रक्तदान शिविर में महादानियों ने बढ़कर रक्तदान किया। कोरोना काल में रक्तदाताओं ने अपने कदम पीछे नहीं खींचे। शिविर की मदद से सरकारी अस्पतालों की ब्लड बैंक में लगभग हर यूनिट का रक्त उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

हर साल 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया जाता है। अब तक जिला अस्पताल में ही रक्तदान शिविर का आयोजन होता था मगर इस बार मेडिकल कॉलेज में भी शिविर लगा। सुबह से ही शिविरों में रक्तदान करने वालों का आना शुरू हो गया, जो कि शाम तक जारी रहा। कोरोना काल होने के बावजूद रक्तदान को लेकर लोगों का उत्साह नहीं थमा। रक्त की कमी के संकट से जूझ रहीं सरकारी अस्पतालों की दोनों ब्लड बैंकों को काफी राहत मिली। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. केके गुप्ता और मेडिकल कॉलेज में सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

शिविरों के आयोजन में इनका रहा सहयोग
जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएस राजपूत, डॉ. एसके गुप्ता, रंजीत सिंह, डीपी कुटार, आरएस चंदेल, पंकज दुबे, हरितप्रभा श्रीवास्तव, अपूर्वा राजपूत, राहुल वर्मा, सौरभ गुप्ता, विनोद कुमार, बबलेश सविता का सहयोग रहा। वहीं, मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएल आर्या, डॉ. विकास गोयल, डॉ. अभिज्ञात कुलश्रेष्ठ, डॉ. हिमांशु, साकेत गौतम, ज्योति भदौरिया, अनीता, प्रेम कुमार, राहुल वाजपेयी, राकेश कुमार, घनश्याम, महीने यादव, गोविंद सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed