फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   durga

घर नहीं अनाथालय भाता है दुर्गा को

Sun, 23 Aug 2015 11:23 PM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
झांसी। घर से दूसरी बार भागकर बड़ौदरा जा रहे एक किशोर को घर से ज्यादा
विज्ञापन
अनाथालय में अच्छा लगने लगा है। झांसी स्टेशन पर मिले किशोर को चेतना संस्था की मदद से दुबारा घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।


रविवार को रेलवे स्टेशन पर एक किशोर इधर- उधर भटक रहा था, तभी चेतना संस्था की सदस्य राखी की नजर उस पर पड़ गई। वह किशोर को लेकर जीआरपी थाने आ गईं। यहां जीआरपी को किशोर ने अपना नाम भोपाल के मंडी दीप क्षेत्र के मिस रोड निवासी दुर्गा करण सिंह (10) पुत्र निरपत बताया। वह कवि दयाराम स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। उसने बताया कि उसके पिता मकान निर्माण में शटरिंग का काम करते हैं। 


शाम को शराब पीने के बाद वह उसके साथ मारपीट करते हैं। इस कारण वह पिछली साल भी घर से भागकर बड़ौदरा चला गया था। वहां उसे अनाथालय में रखा गया और बाद में परिजनों के आने पर उन्हें सौंप दिया गया। उसे अनाथालय में दूसरे बच्चों के साथ रहना अच्छा लगा था। इस कारण वह फिर घर छोड़कर बड़ौदरा के अनाथालय जा रहा था, मगर गलत ट्रेन में बैठकर झांसी आ गया।     


अवैध वेंडर की धरपकड़ को छेड़ा अभियान
झांसी। ट्रेनों में अवैध वेंडरों की भरमार है। इन पर नियंत्रण के लिए रविवार की रात आरपीएफ द्वारा विशेष अभियान छेड़ा गया, जिसके तहत चार अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। आरपीएफ ने चारों अवैध वेंडरों का रेलवे एक्ट में चालान कर दिया है। आरपीएफ झांसी स्टेशन के साथ-साथ मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed