फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dukaan me lakho ki chori

पुलिस नाके से महज 400 मीटर की दूरी पर सराफा दुकान में लाखों की चोरी

Fri, 04 Jun 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
dukaan me lakho ki chori
झांसी। थाना कोतवाली इलाकेे में बुधवार - बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात एक अज्ञात चोर ने पुलिस नाके से चार सौ मीटर दूरी पर स्थित सराफा दुकान से लाखों का माल साफ कर दिया। घनी आबादी के बीचों बीच हुई इस घटना से व्यापारियों मेें असंतोष है।
विज्ञापन

नझाई बाजार निवासी राजकुमार अग्रवाल की बिसाती बाजार में सोने - चांदी के आभूषणों की दुकान अर्चना ज्वैलर्स के नाम से है। कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद से दुकान लगातार बंद बनी हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें उनकी दुकान का शटर टूटा होने की सूचना मिली। इस पर आनन-फानन में दुकान पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। ये देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी जुटाने पर लगभग चार लाख रुपये कीमत के सोने - चांदी के आभूषण गायब मिले। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस दरम्यान भारी संख्या में व्यापारी भी घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने इकट्ठा। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने घटना स्थल पर पहुंच कर पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक नकाबपोश नजर आया। माना जा रहा है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस के हाथ अब तक खाली है। अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खास बात ये है कि जिस स्थान पर दुकान स्थित है, उससे बमुश्किल चार सौ मीटर की दूरी पर गंदीगर टपरा पर चौबीसों घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। बावजूद, किसी को भनक तक नहीं लगी। चोर ने पहले दुकान जिस बिल्डिंग में स्थिति है, उसका शटर तोड़ा और उसके बाद दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और तसल्ली से घटना को अंजाम देने के बाद निकल गया। घटना से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed