फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to vote bank, Congress kept the Ram Mandir issue stuck for 70 years: Shah

वोट बैंक के चलते कांग्रेस 70 सालों तक राम मंदिर के मुद्दे को अटकाए रही: शाह

Wed, 15 Nov 2023 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Due to vote bank, Congress kept the Ram Mandir issue stuck for 70 years: Shah
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दतिया। केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के चलते सत्तर सालों तक राम मंदिर के मुद्दे को अटकाती रही, लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते मंदिर का भूमि पूजन कर डाला। अब अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी 2024 को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह बात उन्होंने मंगलवार को दतिया विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कमलनाथ को करप्शन नाथ बताया।

किला चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में मध्य प्रदेश बीमारु राज्य बनकर रह गया था। ग्वालियर चंबल संभाग में दतिया से लेकर भिंड, मुरैना तक डाकुओं का राज था। यहां शाम के बाद कोई घर के बाहर नहीं निकलता था। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद अब यहां एक भी गैंग नहीं बची है। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कमल नाथ को करप्शन नाथ बताया। गृहमंत्री ने जनसभा में मौजूद लोगों से क्षेत्र की तरक्की के लिए भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed