फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to pollution and dust in dry air, cough is not stopping, asthma patients have increased.

Jhansi News: शुष्क हवा में प्रदूषण और धूल की वजह से नहीं रुक रही खांसी, बढ़े अस्थमा के रोगी

Tue, 17 Dec 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Due to pollution and dust in dry air, cough is not stopping, asthma patients have increased.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। ठंडी शुष्क हवा में स्मॉग की वजह से अस्थमा रोगियों की दिक्कत काफी बढ़ गई है। तमाम दवाओं के बावजूद रोगियों की खांसी नहीं रुक रही है और सांस फूल रही है। चिकित्सकों ने बताया कि ओपीडी में 40 फीसदी से ज्यादा रोगी अस्थमा के आ रहे हैं।


मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में सोमवार को करीब 270 मरीज उपचार के लिए आए। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश रोगियों में बुखार और खांसी की दिक्कत रही। अचानक दिक्कत होने पर अस्थमा के करीब 110 रोगी उपचार के लिए आए। चिकित्सकों ने बताया कि शुष्क ठंडी हवा में प्रदूषण और धूल के ज्यादा कण होने की वजह से स्मॉग हो गया है, जो सीधे सांस के माध्यम से फेंफड़े में पहुंच रहा है। यह हवा सबसे ज्यादा अस्थमा के रोगियों को परेशान कर रही है। इन रोगियों की खांसी तेज बनी हुई हैं, जिससे सांस भी फूल रही है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि ठंडी हवा में प्रदूषण और धूल के कण बढ़ गए हैं, जो अस्थमा के रोगियों के लिए दिक्कत का कारण बन गए हैं। इस वजह से खांसी रुक नहीं रही है और रोगियों की सांस फूल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed