फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to dengue and viral fever, all the wards in the district hospital were full

डेंगू और वायाल फीवर से जिला अस्पताल के सभी वार्ड हुए फुल

Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Due to dengue and viral fever, all the wards in the district hospital were full
झांसी। शहर भर में वायरल फीवर और डेंगू ने जमकर कहर बरपाया है। जिसके चलते शहरी व ग्रामीण इलाकों में मरीजों की भरमार हो गई है। आलम यह है कि जिला अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए हैं। भर्ती होने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन द्वारा वार्डों में अतिरिक्त पलंगों को लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मेल सर्जिकल, फीमेल सर्जिकल, फीमेल मेडिकल, मेल मेडिकल, चिल्ड्रेन वार्ड, जेरियाट्रिक वार्ड, आइसोलेशन (डेंगू) पिक्कू वार्ड सहित कुल आठ वार्ड हैं। इन वार्डों में कुल पलंगों की संख्या 172 है। लेकिन अस्पताल की ओपीडी और आकस्मिक स्थिति में आने वाले मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो गया है। जिसके चलते गंभीर होने पर रोजाना लगभग बीस से तीस मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अधिकतर वार्ड फुल हो चुके हैं। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन को लगभग पचास पलंग अतिरिक्त डाले गया है। लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण वह भी नाकाफी साबित हो रहें हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि मरीजों की संख्या को देखते ही वार्डों में अतिरिक्त पलंग लगाए गए हैं। अस्पताल में गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर और भी पलंगों को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed