फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to a Western Disturbance, hailstones may fall again tomorrow.

Jhansi News: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल फिर गिर सकते हैं ओले

Tue, 07 Apr 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Due to a Western Disturbance, hailstones may fall again tomorrow.
- आज से दिखने लगेगा असर, 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल सकती है हवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आठ अप्रैल को फिर ओलावृष्टि के आसार हैं। इसका असर मंगलवार से ही देखने को मिलने लगेगा और 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है। ऐसे में आगामी दो दिनों में दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।
सात अप्रैल से राजस्थान से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना शुरू हो जाएगा, जो फिर बुंदेलखंड की ओर बढ़ने लगेगा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही झांसी में तेज हवा चलनी शुरू हो जाएगी। जबकि व्यापक प्रभाव बुधवार को देखने को मिलेगा। बिजली चमकने, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इस दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। दिनभर में करीब 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। सुबह बादलों की आवाजाही भी बनी रही।
विज्ञापन

10 अप्रैल से सामान्य हो सकती है स्थिति
पश्चिमी विक्षोभ के चलते नौ अप्रैल को भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 10 अप्रैल से स्थिति सामान्य होने लगेगी। 25 अप्रैल तक आसमान साफ रहने से तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed