फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dudhaiye fledgling track cycling, health Sudarie

नए नवेले ट्रैक पर दौड़ाइये साइकिल, सुधारिये सेहत

Fri, 11 Nov 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
 Dudhaiye fledgling track cycling, health Sudarie
cycil track, jhansi news - फोटो : demo
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहा साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जल्द ही इस ट्रैक पर साइकिल दौड़ने लगेगी। साइकिल चलाने से सेहत भी सुधरेगी। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लगभग तीन साल पहले शहरों में साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए थे, ताकि शहरवासी साइकिल चलाने के बहाने व्यायाम कर सकें। इसके लिए सड़क के किनारे साइकिल ट्रैक बनाने को कहा गया था। झांसी विकास प्राधिकरण ने हंसारी रेलवे क्रासिंग से लेकर रोडवेज डिपो के पुल तक ट्रैक बनाने के लिए 72 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया था।
विज्ञापन

बारिश से पहले साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन सड़क पर डामर व गिट्टी डालने के बाद पानी बरसना शुरू हो गया और काम बंद कर दिया गया। अब फिर से काम शुरू हो गया है। सड़क पर डामर का अंतिम कोट (एचडीबीसी) कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर दो- दो मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक बनाया गया है। अब वहां पर रैटरो रिफलैक्टिव लाइट लगाई जाएंगी तथा सफेद पट्टी बनाई जाएगी। उस पर कैट आई लगाई जाएंगी, ताकि दूर से साइकिल ट्रैक नजर आए। यह ट्रैक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा बनाया गया है, जहां पर साइकिल सवार आसानी से एक्सरसाइज कर सकेंगे। सड़क पर डामर का अंतिम कोट पूरा हो गया है, अब यहां पर कैट आई लगाने का काम शुरू होगा। इसके बाद ट्रैक साइकिल सवारों के लिए तैयार हो जाएगा। इसमें अधिकतम एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हंसारी रोड पर साइकिल ट्रैक लगभग कंपलीट हो गया है। जल्द ही इस पर साइकिल चलाने वालों को सुविधा हो जाएगी।
- आरपी मिश्रा
सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed