फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dubble track work begin in jhansi manikpur railway line

झांसी- मानिकपुर लाइन पर होने लगा समतलीकरण का काम

Tue, 07 Jan 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
dubble track work begin in jhansi manikpur railway line
झांसी। झांसी- मानिकपुर के बीच कुलपहाड़ से महोबा और बरुआसागर से मऊरानीपुर के बीच दोहरी रेल लाइन के लिए जमीन के समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। मार्च 2023 तक यह काम पूरा होना है।
विज्ञापन

झांसी-खैरार-मानिकपुर व खैरार-भीमसेन डबल ट्रैक के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। झांसी से मानिकपुर के बीच 310 किलोमीटर और भीमसेन से खैरार के बीच 115 किलोमीटर डबल ट्रैक बनना है। झांसी से मानिकपुर के बीच के काम को छह भागों में बांटा गया है। काम की शुरुआत बरुआसागर से मऊरानीपुर (42 किलोमीटर) और कुलपहाड़ से महोबा (52 किलोमीटर) से कर दी गई है। इन दोनों खंडों के बीच बेतवा, केन और धसान नदी पर बड़े पुल बनने हैं। पुल बनने का काम जल्दी हो सके, इसके लिए इन खंडों को चुना गया है। झांसी से मऊरानीपुर के बीच काम पूरा करने के लिए तीन कंपनियों ने संयुक्त रूप से ठेका लिया है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी- मानिकपुर दोहरी लाइन पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें दौड़ती हैं
अभी झांसी-मानिकपुर सिंगल ट्रैक पर प्रमुख रूप से यूपी संपर्क क्रांति, महाकौशल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर, झांसी-बांदा पैसेंजर, झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें दौड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी- मानिकपुर के बीच दोहरी लाइन बनने के बाद ट्रेनें स्पीड के साथ दौड़ने लगेंगी। इससे उक्त रूट का सफर बोझिल नहीं रहेगा।
चेतन अग्रवाल, शिवाजी नगर।
सिंगल रूट होने के कारण अभी जगह- जगह गाड़ियों को रोका जाता है। डबल लाइन होने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में भी दिक्कत नहीं होगी।
बबलू राय, छनियापुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed