फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drunken cop drama

नशे में धुत सिपाही का हंगामा

Wed, 16 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
 Drunken cop drama
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैदी की सुरक्षा में लगे सिपाही ने नशे में धुत होकर वार्ड में हंगामा किया। सिपाही ने वार्ड की नर्स व अन्य स्टाफ कर्मियों के साथ गाली-गलौज की। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे चौकी ले आई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रेमनगर बिजौली निवासी कैदी मनीराम को पैर में चोट होने के कारण करीब दस दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर दस में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। कैदी की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मंगलवार को कैदी के ऑपरेशन के पूर्व ही पुलिस लाइन का एक सिपाही शराब पीकर आ गया और स्टाफ कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिपाही के हंगामे की सूचना स्टाफ ने सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी में फोन कर सिपाही के बर्ताव की जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और सिपाही को अपने साथ विश्वविद्यालय पुलिस चौकी ले आई। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में कैदी के पैर का ऑपरेशन कर उसे पुन: वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बताया गया कि सिपाही के हंगामा करने की सूचना अधिकारियों को देकर उसकी जगह दूसरे सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed